spot_img

नक्सल प्रभावित जंगल से 10 किलो विस्फोटक पदार्थ, एक 12 वाट की बैटरी, 50 मीटर तार, डेटोनेटर जब्त

spot_img
- Advertisement -

वादा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां जिले के नक्सल प्रभावित कौआकोल थाना क्षेत्र के मधुरापुर जंगली पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी करते हुए सुबह से ही एसएसबी जवानों ने पहाड़ी पर सर्च अभियान चलाया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इस दौरान सर्च टीम को एक संदिग्ध वस्तु छिपा मिला। इसके बाद माइन डिटेक्टर के माध्यम से वस्तु का विस्फोटक होना संदिग्ध हुआ। तब सशस्त्र सीमा बल गया से खोजी श्वान की मदद से विस्फोटक के पुख्ता जानकारी होने पर बम निरोधक दस्ता टीम की ओर से विस्फोटक को उसी स्थान पर नष्ट किया गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, 29 वीं वाहिनी एसएसबी कमांडेट हरे कृष्ण गुप्ता के निर्देश पर एसएसबी कौआकोल के कंपनी कमाण्डर सुमन सौरभ एवं जवानों की टीम तथा कौआकोल पुलिस ने यह संयुक्त अभियान चलाते हुए लगभग 10 किलो विस्फोटक पदार्थ, एक 12 वाट की बैटरी, 50 मीटर तार एवं एक डेटोनेटर जब्त की गई थी। विस्फोटक को स्टील के कंटेनर में छिपाकर रखा गया था। नवादा पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने सशस्त्र सीमा बल को इस कामयाबी के लिए बधाई दिया।

इस अभियान के दौरान इंस्पेक्टर राकेश कुमार, इंस्पेक्टर राजीव कुमार,एएसआई बिपीन कुमार एवं अन्य जवानों के साथ कौआकोल थाना के एएसआई दीप नारायण प्रसाद शामिल थे। विस्फोटक के टुकड़े को कौआकोल थाना में सुपुर्द कर प्राथमिक दर्ज कराई गई है। इस तरह सुरक्षा बलों व पुलिस को नुकसान पहुंचाने तथा क्षेत्र में दहशत फैलाने की नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, सशस्त्र सीमा बल 29 वाहिनी की ओर से गया के सौंदहा क्षेत्र से लगभग 1800 गोलियां हाल ही में जब्त किया गया था तथा उनकी ओर से नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान भी चलाया जा रहा है। कमांडेंट श्री गुप्ता ने बताया कि जो नक्सली समाज के धारा में जुड़ना चाहते हैं, वे हमसे संपर्क करें और आत्मसमर्पण कर अपनी जीवन को सुगम बनाएं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Morena Train News: मुरैना में खौफनाक ट्रेन हादसा: अफवाह से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत!

मुरैना ट्रेन हादसे में 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद लोग ट्रेन से कूद गए और दूसरी ट्रेन की चपे#MorenaTrainAccident,#MadhyaPradeshNews,#TrainTragedy

Bhagalpur Fire News: भागलपुर: सब्जी दुकान में लगी आग ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला!

भागलपुर के नाथनगर में एक सब्जी दुकान में भीषण आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। डायल-112 पुलिस की तत्परता और दमकल की मदद से बड़ा हादसा टला, हालाBhagalpurFire,NathnagarNews,FireIncident

Kaimur Crime News: कैमूर में 25 लाख की ज्वेलरी लूट! ग्राहक बनकर आए, तिजोरी खुलते ही तान दी पिस्टल

कैमूर के मोहनिया में दिनदहाड़े खुशबू ज्वेलर्स से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने ग्राहक बन दुकान में घुसकर पिस्टल तानी। हवाई फायरिंग करते हुए भागे बदमाश, पुलिस ने श#KaimurCrime,#JewelryRobbery,#BiharNews

Darbhanga Crime News: बिरौल की सुरक्षा अब 24 CCTV के जिम्मे, सुपौल बाजार – डुमरी जीरो माइल चौक से होगी निगहबानी

Darbhanga Crime News: दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करना शुरू क#DarbhangaNews,#BiharPolice,#CCTVIndia