back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में प्रेस क्लब बनाने की मांग के साथ बीडीओ से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल, बिरौल में प्रेस क्लब भवन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की बनी रणनीति

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान/बिरौल देशज टाइम्स टीम। प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवगंगा घाट परिसर में श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक जिला महासचिव शशिमोहन भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई।

- Advertisement -

बैठक में कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड तथा कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड के सभी पत्रकार शामिल हुए। बैठक में तीन प्रस्ताव पर विशेष चर्चा की गई जिसमें प्रस्ताव संख्या एक में सर्वसम्मति से निर्णय किया गया कि यूनियन की मजबूती के लिए सदस्यता से वंचित पत्रकारों को नया सदस्य बनाया जाए। पूर्व से बने सदस्य की सदस्यता का नवीकरण कराया जाए।

- Advertisement -

प्रस्ताव संख्या दो में पत्रकारों के हित के लिए स्थानीय स्तर एवं जिला स्तर पर यूनियन अपनी गंभीरता दिखाए। वहीं प्रस्ताव तीन में कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में प्रेस क्लब की स्थापना पर चर्चा की गई।

- Advertisement -

प्रखंड मुख्यालय के आसपास प्रेस क्लब बनाने की मांग की गई। इसके साथ ही पत्रकार पेंशन योजना एवं स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान महासचिव श्री भारद्वाज ने दोनों प्रखंड के पत्रकारों से अपनी अपनी समस्या के बारे में जानकारी लिया एवं प्रखंड से जिला तक रखने की बात कही उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के सबसे सुदूरवर्ती क्षेत्र एवं शिव नगरी से संगठन के सभी साथियों से मिलकर अच्छा लगा सभी साथी संगठित रहें और अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहें।

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में प्रेस क्लब बनाने की मांग के साथ बीडीओ से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल, बिरौल में प्रेस क्लब भवन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की बनी रणनीतिसाथ ही, हम लोग यूनियन के माध्यम से पत्रकारों को दी जाने वाली अन्य योजनाओं के बारे में सरकार से बात कर कर रहे हैं। बैठक के बाद पूर्वी के बीडिओ किशोर कुमार से मिलकर प्रखंड में किसी एक जगह पर प्रेस क्लब के लिए एक कमरा देने के लिए मांग की।

साथ ही, उन्होंने बताया कि तत्कालीन जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह को प्रेस क्लब की ओर से ज्ञापन सौंपा गया था। जिसके आलोक में जिला अधिकारी ने हर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक पत्र लिखकर प्रेस क्लब बनवाने को कहा था जिससे पत्रकार एक जगह एकत्रित होकर समाचार संकलन कर सके।

बीडीओ किशोर कुमार ने बताया
कि जगह की उपलब्धता तथा जिला से मिले पत्र के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई करेंगे। मौके पर दैनिक भास्कर के पत्रकार शिवजी राय एवं राजीव रंजन झा, हिंदुस्तान के महेश कानोडिया, प्रभात खबर के संतोष पौद्धार तथा सुधीर चौधरी, देशज टाइम्स के अनुमंडल ब्यूरो प्रमुख उत्तम सेन गुप्ता, देशज टाइम्स के सिनियर रिपोर्टर प्रशांत कुमार, राष्ट्रीय सहारा से राजू रमन भारती, रंजीत रंजन और सत्येंद्र चौधरी, डिया दर्शन से अमीत पौद्धार, देवकांत यादव और मनोज कुमार मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में Bihar Board Matric Exam की तैयारी पूरी, 63 केंद्रों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने बनाया ये 'चक्रव्यूह'!

इधर, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क के अनुसार, श्रमजीवी पत्रकार संघ दरभंगा के महासचिव शशि मोहन भरद्वाज का बिरौल में पत्रकारों ने स्वागत किया। यह कुशेश्वरस्थान से जिला मुख्यालय लौटने के क्रम में बिरौल पहुंचे थे, जहां देशज टाइम्स के अनुमंडल ब्यूरो प्रमुख उत्तम सेन गुप्ता ने महासचिव को पाग चादर से सम्मानित किया।दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में प्रेस क्लब बनाने की मांग के साथ बीडीओ से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल, बिरौल में प्रेस क्लब भवन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की बनी रणनीति

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जब SDO की नजर पड़ी नई अल्ट्रासाउंड मशीन पर... पढ़िए तो क्यों मचा हड़कंप

इसके बाद पत्रकारों मे केशव चौधरी, प्रमोद भारती, मनोज कुमार ने उन्हें संयुक्त रूप से सम्मानित किया। इस दौरान पत्रकारों ने बिरौल मे वर्षों पूर्व निर्माण किया गया प्रेस क्लब भवन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग किया। जिससे एक जगह बैठकर पत्रकारों को खबर संकलन करने में सुविधा हो सके।दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में प्रेस क्लब बनाने की मांग के साथ बीडीओ से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल, बिरौल में प्रेस क्लब भवन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की बनी रणनीति

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घनश्यामपुर में नशे पर 'पुलिसिया स्ट्राइक', भारी मात्रा में गांजा-शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सभी साथियों के बातों को सुनने के बाद महासचिव शशि मोहन भरद्वाज ने कहा कि जल्द ही पत्रकारों का एक शिष्टमंडल डीएम से भेंट कर इस समस्या को रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बिरौल, गौड़ाबौराम,कुशेश्वरस्थान के सभी पत्रकारों मे जागरूकता और संगठित देख काफी खुशी मिली है। मौके पर मुन्ना चौधरी, अभिलाष चौधरी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026: अपनों को भेजें ये खास Mahashivratri Wishes और स्टेटस

Mahashivratri Wishes: हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान शिव और देवी पार्वती...

Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ ने मचाया धमाल, ‘बॉर्डर 2’ का जलवा जारी, जानें किसका रहा कितना कलेक्शन!

Box Office Collection: फिल्मी गलियारों में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की धूम...

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर दुर्लभ योग, जानें शिव आराधना और अभिषेक का शुभ समय

Mahashivratri 2026: यह पावन पर्व, भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन का...

भारत में जल्द आ रही हैं 7 नई दमदार Hybrid SUV: जानें क्या है खास

Hybrid SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जल्द ही एक नया अध्याय जुड़ने वाला है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें