back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में पुराने वार्ड सदस्यों समेत वार्ड सचिवों पर आफत,16 वार्ड सदस्यों पर दर्ज होगी FIR

spot_img
- Advertisement - Advertisement
 प्रशांत कुमार,कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स। पुराने वार्ड सदस्यों एवं वार्ड सचिवों पर आयी आफत। बीडीओ ने 16 वार्ड सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पंचायत सचिव को लिखा पत्र।

जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव के 7 माह बीत जाने के बाद भी अभी तक नए वार्ड सदस्यों को प्रभार नही दिया गया है। जिससे वार्ड के विकास का कार्य बाधित हो रहा है। प्रखंड मुख्यालय से कई बार पुराने वार्ड सदस्यों को प्रभार देने के लिए पत्र लिखा गया।

इसके बावजूद पुराने वार्ड सदस्य नए वार्ड सदस्यों को प्रभार नही दे रहे है। जिसको लेकर पूर्वी प्रखंड के 6 पंचायत के 16 वार्ड सदस्यों की लिस्ट बनायी गई है। इसमें महिसौत पंचायत के वार्ड संख्या 01, 04, 10, केवटगामा पंचायत के वार्ड संख्या 02, 07, 12, 13, सुघराइन पंचायत के 01, 04, 07, 13, इटहर पंचायत के 08, 09 तिलकेश्वर पंचायत के 03, 14 और उजुआ सिमरटोका पंचायत के 09 वार्ड शामिल है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Mahashivratri पर सुरक्षा का 'महाप्लान', DM-SSP का ज्वॉइन ऑर्डर, 263 जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात... नोट 06272-240600

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जिला पदाधिकारी दरभंगा के पत्रांक 550 दिनांक 04-03-22 पत्रांक 1225 दिनांक 12-05-22 पत्रांक 1285 पत्रांक 1338 पत्रांक 1717 में प्रखंड विकास पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया था कि जो भी पुराने वार्ड सदस्य नये वार्ड सदस्य को प्रभार नही देते है तो वैसे वार्ड सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज करें।

- Advertisement -

इसके बाद बीडीओ ने अपने पत्रांक 449, पत्रांक 543 पत्रांक 637 पत्रांक 730 में वार्ड सदस्यों को प्रभार देने के लिए पत्र लिखा गया। इसके आलोक में दर्जनों वार्ड सदस्य ने प्रभार दिया लेकिन कई वार्ड सदस्य ऐसे थे जिन्होंने प्रभार नही दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जब SDO की नजर पड़ी नई अल्ट्रासाउंड मशीन पर... पढ़िए तो क्यों मचा हड़कंप
वहीं, प्रभार नही दे रहे वार्ड सदस्यों पर प्रभार नही सौंपने को लेकर बीडीओ ने शनिवार को अपने पत्रांक 830 दिनांक 08-07-22 में सभी संबंधित पंचायत सचिव को पत्र लिखा है कि 24 घंटे के भीतर उक्त सभी वार्ड सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज करें अन्यथा पंचायत सचिव की संलिप्ता मानते हुए पंचायत सचिव पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए जिला को लिखा जाएगा।

- Advertisement -

जानकारों की माने तो सभी 09 पंचायतों में जो भी वार्ड सदस्य प्रभार दिया है वह भी अधूरा प्रभार है। प्रभार में वार्ड सदस्यों ने योजना पंजी, अभिलेख और रोकड़ पंजी नही दिया है। प्रभार सौंपने वाले फॉर्मेट में इस बात का जिक्र भी किया गया है। अभिलेख का प्रभार नही देना यह संकेत करता है कि वार्ड में चलाये गए योजना में कहीं गोलमाल के तरफ इशारा तो नही कर रहा है। अब सवाल यह उठता है कि जब प्रभार में रोकड़ पंजी, अभिलेख ही नही दिया गया तो वह प्रभार कैसे संपूर्ण माना जायेगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घनश्यामपुर में नशे पर 'पुलिसिया स्ट्राइक', भारी मात्रा में गांजा-शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

वहीं विश्वशनीय सूत्र बताते है कि जिला पदाधिकारी के आधा दर्जन से अधिक पत्र निर्गत होने के बाद भी जब आज तक प्राथमिकी दर्ज नही हुआ। पंचायत सचिव मुखिया के साथ मिलकर प्रभार का खेल खेलने में मग्न है। ऐसी स्थिति में प्राथमिकी दर्ज करने का बीडीओ साहब का यह पत्र भी हवा हवाई साबित हो सकती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026: अपनों को भेजें ये खास Mahashivratri Wishes और स्टेटस

Mahashivratri Wishes: हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान शिव और देवी पार्वती...

Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ ने मचाया धमाल, ‘बॉर्डर 2’ का जलवा जारी, जानें किसका रहा कितना कलेक्शन!

Box Office Collection: फिल्मी गलियारों में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की धूम...

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर दुर्लभ योग, जानें शिव आराधना और अभिषेक का शुभ समय

Mahashivratri 2026: यह पावन पर्व, भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन का...

भारत में जल्द आ रही हैं 7 नई दमदार Hybrid SUV: जानें क्या है खास

Hybrid SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जल्द ही एक नया अध्याय जुड़ने वाला है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें