

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के मझौड़ा निवासी सोनू ठाकुर ने बहेड़ा थाना में आवेदन देकर रमौली पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राघव कुमार झा उर्फ मंगनू झा के विरुद्ध एफआईआर संख्या 300/22 दर्ज कराई है।
दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि मैं अपने संबंधी के घर नवादा से मझौड़ा गांव आ रहा था। इसी बीच नवादा पुल के निकट रमौली पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राघव कुमार झा उर्फ मंगनू ने नशे की हालत में मेरा बाईक रोककर गाली गलौज कर मारपीट किया तथा जेब से पचास हजार रुपए निकाल कर फरार हो गया।
घटना की जानकारी तत्क्षण उन्होंने मोबाइल से बहेड़ा थानाध्यक्ष को दिया।इधर थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लेकर ब्रेथ एनेलाईजर से जांच की गई। इसमें अल्कोहल लेने की पुष्टि हुई है।
थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य राघव कुमार झा उर्फ मंगनू झा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


