

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। जाले में शराब बेचते पुलिस ने सीतामढ़ी के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, अंग्रजी शराब बेचते कारोबारी को गिरफ्तार जाले पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब कारोबारी सीतामढ़ी जिला के पुपरी थाना क्षेत्र के रामपुर पचासी के वार्ड नबर 10 के बिट्टू कुमार श्रीवास्तव है।
वह घोघराहा स्थित मछली बाजार के निकट एक मछली दुकान से शराब की बिक्री किया करता था। सामने सीमेंट बालू दुकानदार की ओर से गिराए बालू के ढेर में शराब छुपा कर रखता था। जहां से पुलिस ने पांच बोतल मेकडोबल शराब बरामद कर मौके से उसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बिट्टू को पुलिस अभिरक्षा में रविवार को न्यायिक हिरासत से जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष यशोदा नंद पांडे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मांस मछली की दुकान की आर में सीमावर्ती जिला से शराब बेचने आया था।



