back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

प्रधानमंत्री पोर्टल पर धमकी देने और अभद्र टिप्पणी में समस्तीपुर से दो युवक गिरफ्तार, जल्द खास खुलासा करेगी पुलिस

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है। यहां, प्रधानमंत्री पोर्टल पर धमकी देने और अभद्र टिप्पणी के मामले में समस्तीपुर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों की पहचान मोहनपुर ओपी क्षेत्र के चपरा गांव निवासी रूदल राय एवं साजन के रूप में की गई है। मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर शनिवार की देर रात पुलिस ने दोनों युवक को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  झारखंड निकाय चुनाव: 48 निकायों में वोटिंग जारी, उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद

जानकारी के अनुसार,रुदल राय पटोरी में एसबीआई के एटीएम में प्राइवेट गार्ड के रूप में काम करता है। मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर शनिवार देर रात उसकी गिरफ्तारी हुई।

- Advertisement -

गिरफ्तारी के बाद उससे पटोरी थाना लाकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जिला मुख्यालय से आयी पुलिस अधिकारियों की टीम ने भी उससे पूछताछ की है। एसपी हृदयकांत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इसके बारे में जानकारी दी जा सकती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Delhi School Bomb Threat: राजधानी दिल्ली के नामी स्कूल में बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

प्रधानमंत्री के पोर्टल पर धमकी और अभद्र टिप्पणी क्यों की इसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है। जिला मुख्यालय से भी पुलिस अधिकारियों की एक टीम पटोरी जाकर गिरफ्तार युवक से पूछताछ की है। स्थानीय थाने की पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने मामले की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पटोरी एवं मोहनपुर ओपी पुलिस की टीम को तैयार किया व टावर लोकेशन के आधार पर छापामारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पटोरी के डीएसपी ओमप्रकाश अरुण एवं थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने युवक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। लेकिन, हाईप्रोफाइल मामला बताते हुए किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी देने से परहेज की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Free Fire MAX Redeem Codes से पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स, गेमर्स के लिए बड़ा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: गरेना ने एक बार फिर अपने खिलाड़ियों के लिए...

Nisha Upadhyay: लाइव शो में एंकर को सैंडल मारने वाली निशा उपाध्याय पर अब होगी कार्रवाई?

Nisha Upadhyay News: भोजपुरी इंडस्ट्री में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है,...

T20 World Cup में वेस्टइंडीज का तूफान, जिंबाब्वे को 107 रनों से रौंदा!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक ऐसे सफर के...

दुबई के ‘द मीडोज’ में विवेक ओबेरॉय का सपना महल, पत्नी प्रियंका ने बुना हर कोना

Vivek Oberoi News: बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर, जब कोई सितारा अपनी निजी जिंदगी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें