

फोटो देशज टाइम्स कैप्शन: खबर सुनते ही गांव में पसरा मातम, केवटी थाना क्षेत्र के ननौरा गांव की घटना, हादसे में युवक को उठाती पुलिस
बिस्फी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड क्षेत्र के पतौना गांव के दो युवकों की मौत रविवार को दरभंगा-केवटी-जयनगर (एनएच 527 बी) पथ में खिरमा-ननौरा के बीच सड़क हादसे में हो गयी।
मृतक की पहचान पतौना गांव निवासी विन्देश्वर यादव के पुत्र मनोज यादव एवं लालबाबू यादव के पुत्र रवि कुमार के रूप में की गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि कुमार एवं मनोज यादव दरभंगा किसी काम से जा रहा था। बताया जा रहा है कि मनोज यादव प्रदेश में प्राइवेट जॉब कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक मनोज को एक पुत्र है। जबकि रवि अविवाहित था। रवि दो भाई थे जिसमें वह बड़ा था।
वो घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। दोनों की दर्दनाक मौत की खबर सुनते ही परिवार, पड़ोस समेत प्रखंड क्षेत्र के लोग मर्माहत हैं।
केवटी थाना प्रभारी रानी कुमारी समेत अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, रविवार को प्रखंड क्षेत्र में तीन अलग-अलग घटना में सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग अस्पताल में इलाजरत हैं। घटना से पूरे प्रखंड क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।


You must be logged in to post a comment.