प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने झारखंड दौरे के तहत बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर पहुंचे। उन्होंने यहां एयरपोर्ट के साथ 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि बाबा धाम आकर हर किसी का मन प्रसन्न हो जाता है। आज हम सभी को देवघर से झारखंड के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला है।
जानकारी के अनुसार, आज पीएम मोदी ने झारखंड में देवघर एयरपोर्ट और एम्स का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवघर में सौगातों की बारिश की। एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। सीएम ने कहा, आज का दिन झारखंड के इतिहास में लिए ऐतिहासिक। कहा,देवघर से खुलेगा पूर्वी भारत के विकास का द्वार, झारखंड में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा लाभ। पढ़िए पूरी खबर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देवघर में 16 हजार करोड़ से अधिक की लागत से विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। करीब 25 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। समागम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देवघर के लोगों का सपना साकार हो रहा है। देवघर के लोगों ने एयरपोर्ट और एम्स का सपना देखा था जो आज साकार हो गया है। देवघर एक पर्यटन क्षेत्र के रूप में आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट शुरू हो जाने से झारखंड में पर्यटन का लाभ मिलने के साथ ही कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। कोरोना के बावजूद देवघर एयरपोर्ट का काम तेजी से हुआ। इस एयरपोर्ट से हर साल आठ लाख लोग यात्रा कर पायेंगे। उड़ान योजना के तहत देश में कई एयरपोर्ट बनाये गये हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि चार साल में पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन करने का मौका मिला।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हवाई चप्पल पहनने वालों को भी हवाई सफर कराना उनकी प्राथमिकता है। उड़ान योजना का यही उद्देश्य है। ऐसे कई लोग थे, जिन्होंने पहली बार एयरपोर्ट देखा और हवाई सफर किया। देवघर से कोलकाता की हवाई शुरू हो गयी है। दिल्ली समेत अन्य शहरों के लिए भी सेवाएं जल्द शुरू होंगी।
मोदी ने कहा कि नयी ट्रेनों के लिए रास्ते खुले हैं। चार साल पहले देवघर एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था। आज दूसरा एयरपोर्ट आपको मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रांची-जमशेदपुर के बीच सफर में खर्च में काफी कमी आयेगी। मोदी ने कहा कि कई ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं जिससे उद्योगों को भी गति मिलेगी। सबका साथ, सबका विकास होगा। आकांक्षी जिलों पर फोकस है। इसका लाभ झारखंड के जिलों को मिल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि जब भी हम जनता की सेवा के लिए तत्पर होते हैं, तो बदलाव आता है। विकास के लिए यही जरूरी भी है।
कई योजनाओं का किया शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसके साथ ही कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यपाल रमेश बेस, राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी समेत कई लोग उपस्थित रहें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री को शॉल ओढ़ा कर उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देवघर में सौगातों की बारिश की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सबसे पहले सभी लोगों को जोहर कहा। उन्होंने कहा कि आज का दिन झारखंड के इतिहास में लिए ऐतिहासिक है। एयरपोर्ट देवघर परिसर के इस प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल रमेश वैस, केंद्रीय मंत्री आप सबको इस ऐतिहासिक दिन के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं। आज सिर्फ देवघर के लिए नहीं पूरे झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है।
उन्होंने कहा कि जब हम सपने देखते है और उसे जब हकीकत में देखते है तो काफी खुशी होती है। उस सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री झारखंड आये हैं। राज्य के विकास में मार्गों की बहुत भूमिका होती है। झारखंड वर्षों से देश को खनिज संपदा उपलब्ध करा रहा है। केंद्र सरकार का सहयोग अगर राज्य को मिलता रहा तो यह राज्य विकास की ओर बढ़ता रहेगा।
उन्हाेंने कहा कि नगर विमानन मंत्री ने जो घोषणा की है वह पूरा होगा यह विश्वास है। मैं प्रधानमंत्री जी को साहेबगंज में जलमार्ग बनकर तैयार हुआ है इसके लिए कोटि कोटि धन्यवाद। एयरपोर्ट का सपना 2010 में देखा था। उस सपने को प्रधानमंत्री जी ने पूरा किया है, गौरव की बात है। 16000 करोड़ की योजना की शुरुआत झारखंड की मिल का पत्थर साबित होगा। किसी भी महल या मकान को बनाने में मजदूर की सबसे बड़ी भूमिका होती है लेकिन मकान बनाने के बाद मजदूर को भूल जाते हैं।
झारखंड भी उसी मजदूर की तरह देश को आदिकाल से अपनी जमीन से लोहा कोयला और बहुत कुछ दे रहा है लेकिन अभी भी उपेक्षित है। झारखंड देश को आगे बढ़ने के लिए बहुत कुछ दिया है। केंद्र का सहयोग रहा तो आनेवाले पांच वर्षों में झारखंड देश का अग्रणी राज्य बनेगा।
मौके पर नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य ने उद्घाटन समारोह में घोषणा की कि झारखंड में जल्द ही तीन और एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। बोकारो, दुमका व जमशेदपुर में एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। इनके निर्माण के साथ झारखंड में 14 एयररुट बनेंगे। सिंधिया ने कहा कि आध्यात्म, धर्म और संस्कृति को जोड़ने का संकल्प प्रधानमंत्री ने लिया है।
आस्था के गौरव को प्रतिबिम्बित करना प्रधानमंत्री का ध्येय है। उन्होंने बताया कि देवघर एयर पोर्ट पर पांच लाखों की कैपेसिटी है। देवघर को रांची, पटना के साथ जोड़ा जाएगा। आनेवाले दिनों में देवघर को दिल्ली से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का संकल्प है कि हवाई चप्पल पहननेवाले भी हवाई यात्रा करे। 14 नए रूट झारखंड के लिए परिचालित होंगे। भारत को भारत से जोड़ने का सपना प्रधानमंत्री का है। 70 साल में 74 हवाई अड्डे थे आठ वर्षों में 68 हवाई अड्डे बने हैं।
स्वागत भाषण में गोड्डा सांसद मिशिकांत ने कहा कि गुजरात का देवघर से एक कनेक्शन है। महात्मा गांधी ने देवघर से आजादी की लड़ाई की शुरुआत की बात कही थी। साथ ही उन्हीं के प्रयास से देवघर बाबा मंदिर में अछूतों का प्रवेश संभव हो पाया। निशिकांत दुबे ने कहा कि पीएम मोदी महात्मा गांधी के एजेंडे को आगे लेकर जा रहे हैं।
उन्होंने एक अनुसूचित जनजाति से आने वाली महिला द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर महात्मा गांधी के कड़ी को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि गुड्डा लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री की तरफ से एक लाख करोड़ की योजना की स्वीकृति दी गयी है। योजनाएं इतनी की गिनती शुरू करूं तो 20 मिनट लग जाएंगे। आखिर में दुबे ने मोदी को महामानव कह कर संबोधित किया और अपना स्वागत भाषण खत्म किया।
You must be logged in to post a comment.