spot_img

मधुबनी के अंधराठाढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…भवन निर्माण के करोड़ों पानी में, पूछ रहे लोग कब होगा नए भवन में इलाज

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
बेकार पड़ा है करोड़ों की लागत से बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन
पहुंच पथ और विद्युतीकरण के अभाव में नहीं हो रहा नवनिर्मित भवन चालू, विभाग उदासीन
फोटो देशज टाइम्स कैप्शन:अंधराठाढ़ी का नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

- Advertisement -

अंधराठाढ़ी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो।

- Advertisement -

प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित पुराने रेफरल अस्पताल परिसर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन बन कर तैयार है।नवनिर्मित भवन को निर्माण एजेंसी ने स्थानीय स्वास्थ्य महकामा को टेकओवर भी करा दिया है। पहुंच पथ और विद्युतीकरण के आभाव में इस नव निर्मित अस्पताल भवन का सदुपयोग नही हो पा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी वालों की मौज! अब घर बैठे भरें होल्डिंग टैक्स, नगर निगम ने दी बड़ी सहूलियत | जानिए कब और कैसे? बस एक क्लिक में काम खत्म

बताते चलें कि प्रखण्ड मुख्यालय बाजार में रेफरल अस्पताल का अपना एक बहुत लंबा चौड़ा कैंपस है। उसमें 30 बेड का एक विशाल अस्पताल भवन था। अपरिहार्य कारणों से तत्कालीन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरनाथ झा ने रेफरल अस्पताल का कामकाज पीएचसी के छह बेड के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया था।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी वालों की मौज! अब घर बैठे भरें होल्डिंग टैक्स, नगर निगम ने दी बड़ी सहूलियत | जानिए कब और कैसे? बस एक क्लिक में काम खत्म

दीगर बात है कि तब रेफरल अस्पताल भवन हल्का क्षतिग्रस्त था। मरम्मत करवाने के लिए लाखों रुपये आवंटित थे। बाद में रेफरल अस्पताल भवन पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों के लगातार भारी मागों के कारण मौजूदा और पूर्व मंत्री क्रमशः डॉ रामप्रीत पासवान एवं नीतीश मिश्रा ने प्रयास कर के 30 बेड वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण की योजना स्वीकृत करवायी थी।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी वालों की मौज! अब घर बैठे भरें होल्डिंग टैक्स, नगर निगम ने दी बड़ी सहूलियत | जानिए कब और कैसे? बस एक क्लिक में काम खत्म

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 22 सितम्बर 2022 को इसका शिलान्यास किया था। इसकी प्राक्कलित राशि 8.87 करोड़ रुपये थी।सूत्रों के मुताबिक पहुंच पथ और विद्युतीकरण के वास्ते अंधराठाढ़ी पीएचसी सह रेफरल अस्पताल के प्रभारी प्रशासनिक पदाधिकारी डॉ. उमेश कुमार राय ने अनेकों बार पत्र लिख कर सिविल सर्जन और स्थानीय संबंधित पदाधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं।

स्थिति जस की तस है। विभागीय सुस्ती के कारण गरीब रोगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं लेने से वंचित हैं। ये स्वास्थ्य केंद्र अपने उद्घाटक की बाट जोह रहा है। लोग पूछ रहे आखिर कब होगा इस नए भवन में इलाज।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में फटा बम, दो युवक लहूलुहान! इलाके में मची चीख-पुकार, पुलिस मौके पर

Darbhanga News: दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र में हुए बम धमाके से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।#DarbhangaNews,#BiharBombBlast,#PatorPolice

बांकीपुर उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी खेल! NDA का प्रशांत को घेरने का बड़ा चक्रव्यू, CM Samrat के सारथी बनेंगे Nitish| जानिए -हलचल तेज...

Bihar Cabinet: बिहार में बांकीपुर उपचुनाव से पहले 10 जुलाई को सीएम सम्राट चौधरी ने NDA की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इसमें पूर्व सीएम नीतीश कुमार भी शामिल होंगे, जिससे सियासी ग#BiharNews,#BankipurByElection,#SamratChoudhary

पटना चिड़ियाघर में अब और रोमांच! सफेद बाघ और इगुआना समेत कई नए मेहमान आए

Patna Zoo: पटना चिड़ियाघर में एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत एक सफेद बाघ, सांभर हिरण, सफेद ब्लैकबक और हरे इगुआना जैसे कई नए जीव-जंतु लाए गए हैं।#PatnaZoo,#WhiteTiger,#BiharWildlife

Rohtas News: पायलट बाबा धाम के बाहर मिला केरल के पर्यटक का शव, क्या है मौत का रहस्य?

Rohtas News: बिहार के रोहतास जिले में पायलट बाबा धाम के मुख्य द्वार के बाहर केरल के एक 30 वर्षीय पर्यटक का शव मिला है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, प्रारंभिक जांच में आत्महत#RohtasNews,#BiharPolice,#TouristDeath