उन लोगों की उपस्थिति काटकर कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया। सीएस ने आते ही चिकित्सक एवं कर्मी की उपस्थिति पंजी जांच की। इसमें डॉ. संजय संजू एवं डॉ.नवल किशोर सिंह 2 दिनों से तो डॉ. कुमार शंकर 3 दिनों से तथा डॉ. राकेश कुमार सहित जीएनएम रुखसाना नूर एवं लेखापाल संजय कुमार अस्पताल से गायब पाए गए।






इन सबों की उपस्थिति काटते हुए उपस्थिति पंजी पर चिकित्सक एवं कर्मी को पूरा हस्ताक्षर करने का आदेश दिया। आंख के चिकित्सक विकास वैभव के योगदान के बाद अस्पताल नहीं आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे फरार है। उनके विरुद्ध विभाग को लिखा जा चुका है।
उन्होंने कहा कि एक माह के अंदर अस्पताल का ब्लड बैंक चालू कर दिया जाएगा, वही निरीक्षण के दौरान जदयू नेता अमित कुमार राय एवं सामाजिक कार्यकर्ता बी पी सिंह ने बेनीपुर में चल रहे अवैध नर्सिंग होम एवं फर्जी पैथोलॉजी जांच घर को बंद करने की पुरजोर मांग की।
सीएस ने शीघ्र कमेटी गठन कर फर्जी नर्सिंग होम एवं पैथोलैब का जांच कराया जाएगा, निरीक्षण के दौरान अस्पताल के प्रभारी उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र नारायण डॉ.प्रभात कुमार चौधरी के अलावे डॉ. अरुण कुमार महतो एवं डॉ. सत्येंद्र मिश्र मौजूद थे।








