मुख्य बातें
वज्रपात से हुई थी आशा देवी की मौत, सीओ ने दिया चार लाख का चेक
गंगुली में ठनका के चपेट में आने से महिला और एक मवेशी की हो गयी थी मौत
फोटो देशज टाइम्स कैप्शन: बेनीपट्टी अंचल कार्यालय में मृतका के आश्रित को चेक देतें सीओ
बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। अंचल प्रशासन ने वज्रपात के चपेट में आने से मृत हुए गंगुली के आशा देवी के आश्रित को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से चार लाख का चेक प्रदान कर दिया है़।






प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जुलाई को अंचल क्षेत्र के गंगुली में ठनके के चपेट में आने से शिवजी यादव की पत्नी आशा देवी की मृत्यु हो गयी थी। दरअसल, मृतका गंगुली बधार में मवेशी चराने गयी थी। जहां ठनका गिरा, जिसके चपेट में महिला और मवेशी दोनों आ गए, जहां घटनास्थल पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गयी।
इधर, सभी कागजी प्रक्रिया पूर्ण होते ही मंगलवार को अंचलाधिकारी पल्लवी गुप्ता ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में मृतका के आश्रित व पति शिवजी यादव को सीएम राहत कोष से चार लाख रुपए का चेक सौंप दिया। इस अवसर पर नाजिर रमण झा, गंगुली के पैक्स अध्यक्ष प्रेमशंकर राय सहित अन्य मौजूद थे।








