spot_img

मोतिहारी के 11 दिन, 18 लोगों की मौत…हत्या का बढ़ा ग्राफ

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी के एक आंकड़ें चौंकाते हैं। जिले में पुलिस की चौकसी के बाबजूद अपराध का ग्राफ काफी ऊपर भाग रहा है। लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं। पिछले ग्यारह दिनों में अठारह लोगों की हत्या, हादसे या फिर डूबने से मौत हो चुकी है। पढ़िए पूरी पड़ताल करती रिपोर्ट।

- Advertisement -

जाहिर है हत्या व लूट के घटनाओं में पुलिस की कार्रवाई तो हो रही है, बाबजूद इसके अपराधियो में तनिक भी पुलिस का खौफ देखने को नही मिल रहा है। वही डूबने से भी लगातार लोगों की जाने जा रही है। रफ्तार का कहर भी लोगो पर भारी पड़ रहा है। जिसको लेकर सड़क हादसों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

- Advertisement -

आए दिन हत्या और लूट की घटनाओं ने लोगों को सहमने को विवश कर दिया है। शायद ही कोई दिन ऐसा है जिस दिन हत्या या लूट की घटना नही हो रही है। इसके साथ ही सड़क दुर्घटना व डूबने से भी लोगो की मौत हो रही है। मौजूदा जुलाई महीने में ही दर्जन भर घटना हुई है।

- Advertisement -

6 जुलाई को कोटवा के जसौली पट्टी निवासी दो सगे भाइयों को गोलियो से भून कर मौत के घाट उतार दिया गया। जिससे जिले में सनसनी फैल गई।1 जुलाई को करेंट लगने से पकड़ीदायाल सिसहनी में दादी – पोती की मौत,4 जुलाई को डुमरियाघाट में टैंकर में आग लगने से चालक एवं सह चालक की मौत,5 जुलाई को पिपराकोठी के महमदा में निजी बैंक के कर्मी पर लूट के लिये फायरिंग, श्री कृष्ण नगर में सनकी बाप ने 3 साल की बेटी को पटक पटक कर मारा, सुगौली बिसुनपुरवा में डूबने से दो की मौत, 8 जुलाई को कोटवा में ही डूबने से 12 साल के किशोर की मौत,

मीना बाज़ार में सिलिंडर से मिठाई दुकान में आग लगी इसमें इलाजरत एक कि मौत,9 जुलाई डुमरियाघाट ससुराल आये युवक का शव बरामद,चकिया के बाराघाट मे गंडक नदी में मिला शव,ठनका गिरने से संग्रामपुर में मजदूर की मौत,मलाही के खजुरिया में विवाहिता की मौत , 10 जुलाई झखिया में एम्बुलेंस की ठोकर से 2 की मौत,मधुबन कौड़िया में एक व्यक्ति ने दूसरे का गर्दन काट जख्मी करने के बाद स्वयं को मौत के घाट उतारा,11 जुलाई टिकुलिया पहाड़पुर में युवक की गोली मार कर हत्या , कुण्डवचैनपुर परसा में किराना व्यवसाई को गोली मार कर लूट।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सिपाही भर्ती परीक्षा देने वालों को रेलवे की सौगात! दरभंगा, मुजफ्फरपुर, चंपारण समेत 11 जिलों के परीक्षार्थियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर। रेलवे ने मधुबनी, बेतिया और मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है#MuzaffarpurNews,#BiharPoliceExam,#SpecialTrains

Bihar Development News: जिस बिहार का उड़ता था मजाक, उसने गरीबी घटाने में पूरे देश को छोड़ दिया पीछे! 20 साल में 13X बढ़ी...

बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग ने राज्य की विकास यात्रा पर महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में बिहार ने मानव विकास, गरी#BiharDevelopment,#BiharNews,#PovertyReduction

बदल गया Indian Army का Dress Code, लिपस्टिक से लेकर मूंछों की लंबाई तक, जानिए क्या-क्या बदलाव हुए?

भारतीय सेना ने अपनी वर्दी और ग्रूमिंग नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, जिसमें बंद गले की बंडी जैकेट की अनुमति और औपनिवेशिक परंपराओं को खत्म करना शामिल है। जान#IndianArmy,#DressCode,#ArmyRules

Patna Patliputra Railway Violence: पाटलिपुत्र स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, तोड़फोड़ और पथराव के बीच सामने आया...

Patna Student Protest News: पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों के हिंसक प्रदर्शन ने रेलवे संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने आंसू गैस, लाठीचार्ज और हवाई#PatnaNews,#StudentProtest,#BiharViolence