back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

Corona Free Booster Dose: आप 18+ हैं…बड़ी खुशखबरी है…18 से 60 आयु वर्ग को 15 जुलाई से 75 दिन तक कोरोना की मुफ्त बूस्टर डोज

spot_img
- Advertisement - Advertisement

जादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 जुलाई से अगले 75 दिनों तक 18 से 60 आयु वर्ग के सभी नागरिकों को मुफ्त में बूस्टर डोज दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस निर्णय को मंजूरी प्रदान की गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को एक और सौगात दी है। दरअसल कोरोना के बूस्टर डोज को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट मीटिंग में 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को मुफ्त बूस्टर डोज दिए जाने का फैसला लिया गया है। इसके तहत 18 से 59 साल तक की उम्र के लोगों को यह सुविधा सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर मिल सकती है।

- Advertisement -

अब तक 1 फीसदी से भी कम लोगों को लगी एहतियाती खुराक
कुल आबादी में से अब तक एक फीसदी से भी कम लोगों को ऐहतियाती खुराक दी गई है। हालांकि 60 साल से ज्यादा उम्र के लगभग 16 करोड़ लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे के कर्मियों में से करीब 26 प्रतिशत लोग बूस्टर खुराक ले चुके हैं।Corona Free Booster Dose: आप 18+ हैं...बड़ी खुशखबरी है...18 से 60 आयु वर्ग को 15 जुलाई से 75 दिन तक कोरोना की मुफ्त बूस्टर डोज

- Advertisement -

खास बात यह है कि ये सुविधा 15 जुलाई से शुरू कर दी जाएगी। सरकार ने बताया कि विशेष अभियान के तहत यह सुविधा दी जाएगी। ऐसे में आप की उम्र 18 वर्ष से अधिक है जल्द ही CoWin एप पर जाएं और अपना स्लॉट बुक कराएं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते सभी के लिए कोविड टीके की दूसरी और ऐहतियाती खुराक के बीच अंतराल को नौ महीने से घटाकर छह महीने कर दिया था।

मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 15 जुलाई से अगले 75 दिनों के लिए एक विशेष अभियान के तहत सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुफ्त बूस्टर डोज दी जाएगी।

ठाकुर ने बताया कि देश में अब तक कोरोना रोधी टीके की 199 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। इसमें से 181 करोड़ नागरिक 18 साल से ऊपर हैं। यानि एक बड़ी आबादी को केन्द्र सरकार के इस फैसले से लाभ मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि 60 साल से ऊपर, फ्रंट लाइन वर्कर और स्वास्थ्यकर्मियों को पहले ही निशुल्क बूस्टर डोज दी जा रही है। वहीं दिल्ली समेत कुछ राज्य भी अपने यहां मुफ्त बूस्टर डोज दे रहे हैं।

75 दिन ही लगाई जाएगी मुफ्त बूस्टर डोज

दरअसल इस विशेष अभियान को सरकार सिर्फ 75 दिनों तक ही चलाएगी। इसके तहत पहले लगीं दो वैक्सीन डोज की तरह ही लोग सरकारी केंद्रों में जाकर बूस्टर डोज लगवा सकेंगे।

लगातार बढ़ रही कोरोना की संक्रमण दर
दरअसल कोरोना संक्रमण की दर में बीते कुछ वक्त से इजाफा देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिला। यही वजह है कि सरकार वैक्सीनेशन में तेजी लाकर इन बढ़ते मामलों को काबू करने का प्रयास कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup: सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट हुए जारी, जानिए कब और कैसे खरीदें!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर! जिस पल का इंतजार...

दीपिका कक्कड़ हेल्थ: कैंसर से जंग लड़ते हुए फिर अस्पताल पहुंचीं दीपिका कक्कड़, पति शोएब इब्राहिम ने दिया बड़ा अपडेट

Deepika Kakar Health: छोटे पर्दे की चहेती अदाकारा दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी जिंदगी...

लखनऊ सुपर जायंट्स का नया लोगो हुआ लॉन्च: आईपीएल 2026 में दिखेगी नई पहचान

Lucknow Super Giants: क्रिकेट फैंस, हो जाइए तैयार! इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन...

AI Technology के तूफान से जूझ रहे भारतीय IT स्टॉक्स: क्या यह 2008 जैसा कंसोलिडेशन है?

AI Technology: भारतीय शेयर बाजार में आईटी सेक्टर के शेयरों पर गहरा दबाव है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें