spot_img

…और शिक्षक बन दसवीं के छात्रों को गणित पढ़ाने लगे दरभंगा के DM Rajeev Roshan, बेनीपुर के पोहद्दी में स्कूलों के बंद रहने पर लगाई कड़ी फटकार

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। सरकार के निर्देशानुसार पदाधिकारियों का साप्ताहिक विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान बुधवार को जिला पदाधिकारी राजीव रोशन, अनुमंडल पदाधिकारी शंभु नाथ झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमोल मिश्र एवं अंचल अधिकारी भुवनेश्वर झा ने विभिन्न पंचायतों का विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया।

- Advertisement -

इस दौरान जिला पदाधिकारी राजीव रोशन सर्वप्रथम पोहद्दी पश्चिमी पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पोहद्दी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के साथ-साथ माध्यमिक विद्यालय भी प्रातः कालीन बेला होने के कारण बंद पाई गई, जिसे उन्होने गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक सहित माध्यमिक विद्यालय के सभी शिक्षकों का 1 दिन का वेतन कटौती करने का निर्देश दिया।...और शिक्षक बन दसवीं के छात्रों को गणित पढ़ाने लगे दरभंगा के DM Rajeev Roshan, बेनीपुर के पोहद्दी में स्कूलों के बंद रहने पर लगाई कड़ी फटकार

- Advertisement -

साथ ही ग्रामीणों की शिकायत पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को हिदायत देते हुए विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। उसके बाद जिला पदाधिकारी ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महिनाम पोहद्दी का औचक निरीक्षण किया जहां कई छात्र एवं अभिभावक प्रधानाध्यापक के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा: निजी पोखर पर दबंगई! मुखिया समेत 7 पर FIR, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी!

कुछ देर के लिए जिलाधकारी श्री रौशन दसवीं कक्षा में पहुंचकर शिक्षक की भूमिका में नजर आए जहां सभी छात्रों से बारी-बारी से परिचय लेते हुए गणित का सवाल आयत का क्षेत्रफल पढ़ाने में जुट गए। लेकिन बच्चों की ओर से समुचित उत्तर नहीं दिए जाने पर शिक्षक  से उक्त आयत का क्षेत्रफल निकाल कर बच्चों को समझाने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime: 3 महीने की गर्भवती की संदिग्ध मौत! हत्या की बू ?

शिक्षक घनश्याम झा के शैक्षणिक तौर तरीके को जिला पदाधिकारी ने जमकर सराहना की । साथ ही सभी शिक्षकों के साथ बैठक आयोजित कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ समयपालन पर जोड़ दिया एवं आधारभूत संरचना की कमी को स्वीकारते हुए जल्द सुदृढ़ करने की बात कही।

इस दौरान उन्होंने स्मार्ट क्लास एवं कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया जिस में सुधार की आवश्यकता जताते हुए प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया। साथ ही जिला पदाधिकारी राजीव रोशन पुनः पोहद्दी पश्चिमी पंचायत पहुंचकर  आरटीपीएस काउंटर एवं वार्ड संख्या 12 एवं 7 में बंद पड़े जल नल योजना का स्थल निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पिस्टल लहराना पड़ा भारी! 4 युवक गिरफ्तार, ऐसे पकड़ी गई पूरी गैंग

इस दौरान पंचायत समिति सदस्य सह पूर्व उप प्रमुख प्रेम कुमार झा ने जिलाधिकारी को माला पाग चादर से सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने व्यवस्था में सुधार का आश्वासन ग्रामीणों को दिया ।इस दौरान स्थानीय विधायक डॉ विनय कुमार चौधरी ने जिला पदाधिकारी से बंद पड़े नलकूप के साथ-साथ जल नल योजना को अविलंब चालू कराने का अनुरोध किया।

...और शिक्षक बन दसवीं के छात्रों को गणित पढ़ाने लगे दरभंगा के DM Rajeev Roshan, बेनीपुर के पोहद्दी में स्कूलों के बंद रहने पर लगाई कड़ी फटकारइस अवसर पर प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद कुमार राय,सीडीपीओ लक्ष्मी रानी , बी ई ओ इंदु सिन्हा सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे। दूसरी ओर,अनुमंडल पदाधिकारी शंभु नाथ नवादा पंचायत पहुंचकर विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। इसमें जल नल की बेहद खराब स्थिति सामने आई। इधर, बीडीओ अमोल मिश्र रमौली पंचायत एवं सीओ भुवनेश्वर झा सज्जनपुरा पंचायत पहुंचकर विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में शिक्षकों की बंपर भर्ती का रास्ता साफ! TRE-4 पर आया सबसे बड़ा अपडेट! शिक्षा मंत्री ने BPSC को दिया ये कड़ा निर्देश,...

Bihar Teacher Recruitment: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (TRE-4) के लिए 25 जुलाई तक अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा#BiharTeacherRecruitment,#MithileshTiwari,#BPSCExam

Bhagalpur Big News बांका का वो खौफनाक डबल मर्डर: 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा कातिल! अब खुलेंगे सारे राज

Banka Murder Case: बांका के अमरपुर में हुए दोहरे हत्याकांड को पुलिस ने 72 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। एसआईटी ने बेगूसराय से मुख्य आरोपी सोमनाथ सिंह को गिरफ्तार किया है, जिसका पहले#BankaCrime,#BiharPolice,#DoubleMurder

दरभंगा BDO पत्नी की मौत का राज खुलेगा! पुलिस अधिकारी प्रेमिका सीतामढ़ी से गिरफ्तार| Muzaffurpur -Darbhanga Police की कॉम्बो में हाई-प्रोफाइल मिस्ट्री !

Darbhanga BDO Case: दरभंगा BDO मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने बीडीओ की दारोगा प्रेमिका अन्नू कुमारी को गिरफ्तार किया है।#DarbhangaNews,#BiharPolice,#BDOArrest

Darbhanga Crime: 3 महीने की गर्भवती की संदिग्ध मौत! हत्या की बू ?

Darbhanga Crime: दरभंगा में तीन माह की गर्भवती खुशबू कुमारी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दहेज के 60 हजार रुपये के लिए पति और ससुराल वालों ने इस वारदात को अंजाम दिया#DarbhangaCrime,#BiharNews,#DowryMurder