spot_img

दरभंगा में फाइलेरिया की दवा खाने से बच्ची की मौत, मामले की जांच को पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य निदेशक

spot_img
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड क्षेत्र के बिहारी गांव में कथित रूप से फलेरिया की दवा खाने से एक बच्ची की मौत के मामले की जांच को राज्य स्वाथ्य निर्देशक प्रमुख जाले पहुंचे।

उन्होंने पहुंचते ही रेफरल अस्पताल के चिकित्सीय स्वाथ्य व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, अस्पताल के चिकित्सकों समेत रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विवेकानंद झा से उनके कार्यालय में पूछताछ की।

अस्पताल से निकलकर स्वाथ्य निदेशक प्रमुख का काफिला बिहारी गांव पहुंच मृतक बच्ची के पिता सुरेश साह से इस मामले में पूछताछ एवं तहकीकात की। इस मामले में निदेशक प्रमुख ने रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेकानंद झा, बीएचएम कुमुद रंजन कुमार बिहारी की आशा कार्यकर्ता बबीता कुमारी एवम आंगनवाड़ी सेविका बेबी कुमारी से भी विशेष जानकारी लिया।

यह भी पढ़ें:  मिड-डे मील में कीड़े, HM-पत्नी एक ही स्कूल में: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, हेडमास्टर को बनाया बंधक
इस मामले में आशा एवम आंगनवाड़ी सेविका ने बताई की दवा वितरण के दौरान वह सुरेश साह के परिवार का नाम अपने रजिस्टर में दर्ज कर फलेरिया की दवा खाने को कही तो, परिवार के लोगो ने सरकारी दबा खाने से इंकार कर दिया,वह वहा से दूसरे के घर उस मौहल्ला में दवा खिलाने चली गई,सुरेश साह का परिवार दूसरे के घर जहां वह दवा खिला रही थी वहां पहुंचकर, कहने लगी की हमारा नाम आपने रजिस्टर में लिखा लिया है,हमारे हिस्से की दवाई हमे दे दे। लड़ाई झगड़ा के डर से उसने दवा उसे दे दिया।

यह भी पढ़ें:  नल-जल की खुली पोल! दरभंगा SDO ने मारा छापा, करोड़ों खर्च पर भी पानी गायब

वहीं, सुरेश साह की पत्नी ने बताई की परिवार के सभी 6 लोगो ने भोजन कर रात्रि 8 बजे दवा खाकर सो गए। रात डेढ़ बजे उनकी 5 वर्षीय पुत्री राखी कुमारी की तबीयत अचानक खराब हो गया। बच्ची की तबीयत बिगड़ी तब उसे गांव के एक डॉक्टर से इलाज कराया, जहां तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर बच्ची को दरभंगा के डॉ. रवि प्रकाश की क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद सुधार नहीं होते देख उसे डीएमसीएच में रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान राखी कुमारी  की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत 'सिक्की कला' देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर, मुजफ्फरपुर को देगा वैश्विक मंच !
बिहारी गांव से निर्देशक प्रमुख स्वाथ्य उप निर्देशक स्वाथ्य सिविल सर्जन अनिल कुमार के साथ स्वास्थ्य महकमा के आला अधिकारी दरभंगा डीएमसीएच विशेष जांच के लिए जाने की बात बताई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार राजस्व न्यायालय का बड़ा फैसला: अब दफ्तरों के चक्कर खत्म! दस्तावेज जमा करने का नया नियम जारी, घर बैठे होगा काम, जानें कैसे?

Bihar Revenue Court: बिहार के राजस्व न्यायालयों में अब सिर्फ ऑनलाइन दस्तावेज ही स्वीकार किए जाएंगे। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भौतिक साक्ष्य पर पूरी तरह से रोक लगा दी है, जिससे#BiharNews,#RajswaNyayalaya,#DigitalBihar

सोनपुर का कायाकल्प: 800 KM में फैलेगा ‘नया पटना’, आपकी जमीन का क्या होगा?

Sonepur Planning Area: सोनपुर नियोजन क्षेत्र के दूसरे विस्तार को मंजूरी मिल गई है। अब इसमें मकेर और अमनौर प्रखंड भी शामिल होंगे, जिससे कुल क्षेत्रफल लगभग 800 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा। य#SonepurPlanningArea,#BiharUrbanDevelopment,#NewPatna

बिहार में मानसूनी ट्रफ लाइन ऑन: IMD की बड़ी चेतावनी! पढ़िए -अगले 5 दिनों का पूरा मौसम अपडेट- कब, कहां ऑरेंज-येलो अलर्ट?

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। 9 और 10 जुलाई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, सतर्क रहें।#BiharWeather,#MonsoonBihar,#IMDAlert

बिहार का ऐतिहासिक फैसला: अब खुद घर आएगा दाखिल-खारिज, वारिसों को नहीं भटकना पड़ेगा! पढ़िए – सरकारी कार्यालयों से मुक्ति

Bihar Dakhil Kharij: बिहार में मृत जमाबंदी रैयतों के वारिसों को अब दाखिल-खारिज के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। राजस्व कर्मचारी खुद गांव-गांव जाकर पहचान करेंगे और ऑनलाइन प्#BiharNews,#DakhilKharij,#LandRecords