- Advertisement -
बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सोहरौल में धौस नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है़। मृतक की पहचान दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के हवाई अड्डे के समीप के सोनहान गांव निवासी किसुनदेव यादव के पुत्र जितेंद्र कुमार (21) के रूप में की गयी।
- Advertisement -
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने नदी में शव को उपलाते देखा तो इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गयी। उधर, घटना की सूचना मिलते ही मृतक के भाई हरि प्रसाद यादव ने घटना स्थल पर पहुंच शव की पहचान की।
- Advertisement -
🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
1 

बिहार राजस्व न्यायालय का बड़ा फैसला: अब दफ्तरों के चक्कर खत्म! दस्तावेज जमा करने का नया नियम जारी, घर बैठे होगा काम, जानें कैसे?
2 

बिहार में मानसूनी ट्रफ लाइन ऑन: IMD की बड़ी चेतावनी! पढ़िए -अगले 5 दिनों का पूरा मौसम अपडेट- कब, कहां ऑरेंज-येलो अलर्ट?
3 

बिहार का ऐतिहासिक फैसला: अब खुद घर आएगा दाखिल-खारिज, वारिसों को नहीं भटकना पड़ेगा! पढ़िए – सरकारी कार्यालयों से मुक्ति
4 

Darbhanga BDO पर पत्नी की हत्या का आरोप! लव अफेयर, 10 लाख की डिमांड और रीढ़ की हड्डी टूटी…
5 

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?
6 

आज पटना में 10 ग्राम सोना कितने में मिल रहा? दाम सुनकर आप चौंक जाएंगे!
मृतक के भाई ने बताया कि मृतक बीते 11 जुलाई से ही घर से गायब था और अपने किसी दोस्त के साथ घर से निकला हुआ था। उधर, बेनीपट्टी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है़।
- Advertisement -








