spot_img

सिंटू बीमार होकर लंबे समय से विस्तर पर पड़ा था, किसी का फोन आया, घर से बाहर निकला और फिर मिली उसकी लाश, हत्या से सनसनी

spot_img
- Advertisement -

र में सोया था सिंटू। सिंटू बीमार था। लंबे समय से वह विस्तर पर पड़ा था। मगर किसी का फोन आया। वह घर से बाहर निकला और फिर मिली उसकी लाश। उसके सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। मामला, बेगूसराय का है, जहां, बुधवार की रात भी बेखौफ अपराधियों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंघौल सहायक थाना स्थित रचियाही गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कचहरी टोला के जखराज स्थान के समीप की है। मृतक युवक रचियाही कचहरी टोला निवासी गणेश महतो का 25 वर्षीय पुत्र सिंटू महतो है।

- Advertisement -

परिजन ने बताया कि लंबे समय से बीमार चल रहा सिंटू अपने घर पर था, रात में करीब दस बजे किसी ने जब फोन किया तो वह साइकिल से घर से निकला। घर से थोड़ी दूर जाते ही जखराज स्थान के समीप दो मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने बाएं सीने में गोली मार दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के इस 15 साल के लड़के ने इंग्लैंड को हिलाया! 5 गेंदों में 2 छक्के, 260 का स्ट्राइक रेट, जानिए कौन है ये युवा सनसनी?

गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े तो अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सिंटू को ग्रामीणों के सहयोग से एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं लोगों में काफी आक्रोश भी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है, उसके बाद ही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! बिहार-नेपाल सीमा पर भारतीय वाहनों की एंट्री फिर चालू, अब FREE में मिलेगी एंट्री! | ऐसे मिलेगा निःशुल्क पास

सिंघौल सहायक थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही मामले की छानबीन और अपराधियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही है। मृतक के पास से उसका मोबाइल बरामद किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है, घटना में शामिल अपराधियों को चिन्हित कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! बिहार-नेपाल सीमा पर भारतीय वाहनों की एंट्री फिर चालू, अब FREE में मिलेगी एंट्री! | ऐसे मिलेगा निःशुल्क पास

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर से निजी स्कूलों की मनमानी होगी पर ख़त्म !बिफरे शिक्षा मंत्री मिथिलेश, अब अभिभावकों को नहीं लूटा जा सकेगा!SOP जल्द

Bihar Education Minister: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने निजी स्कूलों की अवैध वसूली पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी मनमानी बर्दाश्त नहीं करेगी और जल्द ही SOP ज#BiharEducation,#MithileshTiwari,#SchoolFees

Bihar Administrative Service Promotion: 100 से ज्यादा अधिकारियों को मिली बड़ी खुशखबरी! जानें कौन-कौन हुए प्रोन्नत? |100 से अधिक अधिकारियों को बड़ी पदोन्नति

Bihar Administrative Service Promotion: बिहार प्रशासनिक सेवा के 100 से अधिक अधिकारियों को बड़ी पदोन्नति मिली है। सामान्य प्रशासन विभाग ने उप सचिव, अपर समाहर्ता, संयुक्त सचिव समेत कई पदों पर अधिसूचना ज#BiharNews,#AdministrativePromotion,#BiharGovernment

इस मानसून बिहार में प्रकृति का अद्भुत नजारा, तुतला भवानी झरना, मंझार कुंड और धुआं कुंड का जलप्रपात…इन जगहों पर उमड़ रही भीड़!

Bihar Monsoon Tourism: बिहार में मानसून का मौसम आते ही पर्यटन स्थलों पर रौनक बढ़ गई है। रोहतास के झरने और राजगीर की हरियाली पर्यटकों की पहली पसंद बन रहे हैं, जिससे राज्य में पर्यटन को#BiharTourism,#MonsoonTravel,#BiharNews

बड़ी खबर! बिहार-नेपाल सीमा पर भारतीय वाहनों की एंट्री फिर चालू, अब FREE में मिलेगी एंट्री! | ऐसे मिलेगा निःशुल्क पास

Bihar Nepal Border: बिहार-नेपाल सीमा पर ठोरी में भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहनों की एंट्री फिर से शुरू हो गई है। सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल की रोक के बाद स्थानीय विरोध और सांसद के हस्तक#BiharNepalBorder,#ThoriNews,#NepalTourism