spot_img

दरभंगा में नागरिक मंच का जुलूस, प्रदर्शन, कहा-आयुर्वेदिक अस्पताल और शोध संस्थान की सच्चाई जाने प्रशासन

spot_img
- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। नागरिक मंच की ओर से दरभंगा समाहर्ता के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन किया गया।

- Advertisement -

धरना प्रदर्शन के बाद जुलूस जुलूस के शक्ल में पोलो मैदान लहरियासराय से कमिश्नरी समाहरणालय होते हुए टावर से नारा लगाते हुए धरनास्थल पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया।

- Advertisement -

विशाल धरना की अध्यक्षता प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता केवल ठाकुर, संचालन रोशन कुमार झा ने किया। नागरिक मंच के नेता व खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला मंत्री दिलीप भगत ने संबोधित करते हुए कहा कि आयुर्वेदिक अस्पताल एवं शोध संस्थान का राज अस्पताल परिसर में अपना मकान तक नहीं है। और नहीं जमीन आवंटित है।दरभंगा में नागरिक मंच का जुलूस, प्रदर्शन, कहा-आयुर्वेदिक अस्पताल और शोध संस्थान की सच्चाई जाने प्रशासन

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मिड-डे मील में कीड़े, HM-पत्नी एक ही स्कूल में: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, हेडमास्टर को बनाया बंधक

जिस बिल्डिंग में अस्पताल संचालित है। उसका सभी सरकारी दस्तावेज राज अस्पताल के नाम पर है। आयुर्वेदिक अस्पताल का अपना कोई सरकारी दस्तावेज नहीं है। पुराने एलआईसी की बिल्डिंग को अतिक्रमण कर अस्पताल अवैध रूप से चल रहा है।

श्री भगत ने कहा कि दरभंगा महाराज की ओर से 14 एकड़ भूमि पर महाराजाधीराज कामेश्वर सिंह मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर दर्ज है। नागरिक मंच के नेता एवं जनवादी नौजवान सभा के जिला सचिव गोपाल ठाकुर ने कहा की राजकीय महारानी रामेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान मोहनपुर दरभंगा में 120 नामांकन क्षमता के चिकित्सा विद्यालय एवं 150 सैयया का आयुर्वेदिक अस्पताल भवनों के निर्माण के लिए लगभग दो अरब आवंटित है। इस राशि से मोहनपुर आयुर्वेदिक कॉलेज निर्माण करना है।

आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य ठेकेदार एवं भू माफिया तथा सत्ताधारी नेता के मिलीभगत से दरभंगा राज अस्पताल परिसर की जमीन हड़पने के लिए दरभंगा महाराजा की ओर से सैकड़ों वर्ष पूर्व एक सौ से अधिक परिवारों को बसाया गया था। इसमें माली, दलित, महादलित, पंडित, कुम्हार, इत्यादि महाराजा के दरबार में बसा हुआ मुलाजिम के बंसज़ को आज उजाड़ने की गंभीर साजिश किया जा रहा है। एवं बिना नोटिस के एक प्राइवेट कंपनी की ओर से नापी कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा जिप की पहली बैठक में ही मचा बवाल! शिक्षा विभाग और 'गबन' पर सदस्यों का फूटा गुस्सा

सत्ताधारी विधायक और सांसदों के इशारे पर भू माफिया के अगुवाई में आयुर्वेदिक कॉलेज के निर्माण के हंगामा खड़ा कर दरभंगा राज परिसर के धरोहर, राज अस्पताल एवं गौरवशाली धरोहर को मटिया मेट करना चाहता है। उन्होंने स्वयं दरभंगा डीएम से मामलों की जांच कर राज अस्पताल परिसर के धरोहर को बचाने, राज अस्पताल को बचाने, गौरवशाली इमारत को बचाने, अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण आयुर्वेदिक अस्पताल को खाली कराने, भू माफिया, ठेकेदार और प्राचार्य पर कार्रवाई करने की मांग की है।दरभंगा में नागरिक मंच का जुलूस, प्रदर्शन, कहा-आयुर्वेदिक अस्पताल और शोध संस्थान की सच्चाई जाने प्रशासन

नागरिक मंच के नेता एवं सीपीआईएम के जिला मंत्री अविनाश कुमार ठाकुर मंटू ने कहा कि राज अस्पताल परिसर का 200 सो वर्ष पुराना इतिहास है इसको नष्ट करने की कोशिश की जा रही है, उक्त परिसर में बिहार सरकार का सर्वे कार्यालय, बिहार सरकार का अग्निसमन कार्यकाल चल रहा है जिसका भवन एवं ज़मीन का किरायादार राज अस्पताल ट्रस्ट को देता है।

आयुर्वेदिक अस्पताल इस कैंपस में अनाधिकृत एवं अतिक्रमण कारी है। उसके पास किसी प्रकार का सरकारी पेपर नहीं है। उच्च न्यायालय के फैसला के मुताबिक शिविल कोर्ट मे टाइटल सूट संख्या 163/2017 सब जज सप्तम के यहां लंबित है। इस स्थिति में राज अस्पताल परिसर के भूखंड पर निर्माण करना अवैध साबित होगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के बास्केटबॉल खिलाड़ियों का सपना पूरा! राज्य स्तर पर दिखाएंगे दम, जानें कब और कहां होगा मुकाबला?

नागरिक मंच के नेता रोशन कुमार झा ने कहा कि इसी तरह अपराधी व भू माफिया गिरोह रोज किसी ना किसी बड़े घटना को अंजाम देते रहते हैं प्रशासन समय रहते आयुर्वेदिक कॉलेज के राशि हड़पने वाले प्राचार्य ठेकेदार पर उचित कार्रवाई करें। राज परिवार की ओर से किए गए समाज के कार्यो को एवं उनके धरोहर को नष्ट करने की एक गहरी साजिश चल रहीं हैं हम सभी लोगों को सुरक्षा प्रदान किया जाए इसकी मांग की रखी गई।

धरना को मजदूर नेता नरेंद्र मंडल, उपेंदर राय, रोशन कुमार झा, आर के दत्ता, गगन जी, अरुण कुमार पासवान, विनोद कुमार झा, रवि कांत ठाकुर, केवल ठाकुर, विनीत झा, राजाबाबू झा, रंजीत झा, लक्ष्मण साफी, अरुण राय, रामबाबू ठाकुर, अशोक सिन्हा , विजय मंडल, विनोद राम, अरुण राम, सोमा चौधरी, संजय भगत आदि ने संबोधित किया। धरनार्थियों ने मांगों से संबंधित स्मार पत्र दरभंगा डीएम को सुपुर्द किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोनपुर का कायाकल्प: 800 KM में फैलेगा ‘नया पटना’, आपकी जमीन का क्या होगा?

Sonepur Planning Area: सोनपुर नियोजन क्षेत्र के दूसरे विस्तार को मंजूरी मिल गई है। अब इसमें मकेर और अमनौर प्रखंड भी शामिल होंगे, जिससे कुल क्षेत्रफल लगभग 800 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा। य#SonepurPlanningArea,#BiharUrbanDevelopment,#NewPatna

बिहार में मानसूनी ट्रफ लाइन ऑन: IMD की बड़ी चेतावनी! पढ़िए -अगले 5 दिनों का पूरा मौसम अपडेट- कब, कहां ऑरेंज-येलो अलर्ट?

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। 9 और 10 जुलाई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, सतर्क रहें।#BiharWeather,#MonsoonBihar,#IMDAlert

बिहार का ऐतिहासिक फैसला: अब खुद घर आएगा दाखिल-खारिज, वारिसों को नहीं भटकना पड़ेगा! पढ़िए – सरकारी कार्यालयों से मुक्ति

Bihar Dakhil Kharij: बिहार में मृत जमाबंदी रैयतों के वारिसों को अब दाखिल-खारिज के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। राजस्व कर्मचारी खुद गांव-गांव जाकर पहचान करेंगे और ऑनलाइन प्#BiharNews,#DakhilKharij,#LandRecords

बांकीपुर में RJD का बड़ा दांव: क्या रेख़ा गुप्ता तोड़ पाएंगी BJP का गढ़? प्रशांत किशोर पर भी हमला

Bankipur By-Election: RJD ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए रेख़ा गुप्ता को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने भाजपा और प्रशांत किशोर पर सीधा हमला बोलते हुए जीत का दावा किया।#BankipurByElection,#RJD,#RekhaGupta