spot_img

दरभंगा के बिरौल पीसीसी सड़क में भारी अनियमितता

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रखंड के पोखराम उत्तरी पंचायत में 14वीं वित्त आयोग मद् से निर्माण किया गया पीसीसी सड़क में काफी अनियमितता बरतने जाने का खुलासा लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता अजय कुमार की ओर से किए गए सुनवाई से हुई है।

- Advertisement -

यह मामला आर ईओ सड़क से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तक पीसीसी सड़क निर्माण से संबंधित है। जिसमें संतोष कुमार चौधरी के द्वारा जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के न्यायालय में परिवाद दायर किया गया था।

लोक प्राधिकार प्रखंड विकास पदाधिकारी के प्रतिवेदन पर परिवादी द्वारा आपत्ति व्यक्त करते हुए उन्होंने जिला स्तरीय लोक प्राधिकार से स्थलीय जांच की मांग की जिसके आलोक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी को सूचना निर्गत की गई।उनके द्वारा प्रश्नगत परिवाद पत्र की जांच मनोज कुमार जिला क्षेत्रीय समन्वयक, जिला पंचायत प्रशाखा से कराई गई।लेकिन जांच के क्रम में मनोज कुमार ने कई महत्वपूर्ण विन्दु पर प्रकाश डालने के बजाय लिपापोती करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन! इंजीनियरिंग छात्र पिस्टल के साथ दबोचा, टल गई खूनी साजिश, साथी फरार

इसके विरुद्ध परिवादी संतोष कुमार चौधरी ने आपत्ति आवेदन दिया गया जिसमें उल्लेख है कि वर्ष 2017-18 मे पोखराम मे आर ईओ से अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र तक पीसीसी सड़क का निर्माण पंचायत के द्वारा किया गया जिसका योजना संख्या -1/17-18 प्राक्कलित राशि 11 लाख 78 हजार 900 रूपये जिसमें प्राक्कलन के अनुसार 500 फीट का निर्माण करने का प्रावधान है लेकिन मापीपुस्त इससे भिन्न है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में इन 5 छात्रों की किस्मत चमकी! मिले ₹7500 की 'सुलभ छात्रवृत्ति'

उक्त किये गए पीसीसी सड़क पर अगले 5 वर्षों तक कोई दुसरा पीसीसी सड़क निर्माण सरकारी नियमानुसार नहीं करना है।सरकारी राशि गबन करने के उद्देश्य से पुनः वर्ष 2018-19 ण योजना संख्या-01/17-18 पर वर्ष 2018-19 मे उक्त सड़क का निर्माण पार्ट -2 योजना संख्या-2प्राक्कलित राशि 6लाख45हजार300 रूपये जिसका प्राक्कलन के अनुसार पीसीसी सड़क की लंबाई 272 फीट है। उक्त योजना का गलत तरीके से प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति कराके सरकारी राशि का गबन किया गया है।

जांच प्रतिवेदन मे मंदिर परिसर मे ढ़लाई का उल्लेख किया गया है वह मनरेगा से भी पोखराम मुख्य सड़क से दुर्गा स्थान तक वर्ष 2017-18मे कार्य दिखाया गया है तथा पुनः नाम बदलकर पोखराम दुर्गा मंदिर से मुख्य सड़क तक बांध निर्माण कराया जो वर्ष2019-20का है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Supaul Darbhanga Highway बड़ी खबर! केंद्र ने दी सुपौल-दरभंगा हाईवे को मंजूरी, 40 KM घटेगी दूरी, Madhubani, सहरसा, मधेपुरा की कनेक्टिविटी में जुड़ेगा रफ्तार!

उपरोक्त योजना धरातल पर नहीं है। बीडीओ एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने अपने प्रतिवेदन मे योजना संख्या-1को प्राक्कलन राशि एवं मापीपुस्त के अनुसार स्थल पर कार्य के आलोक में संतोषप्रद होने का उल्लेख किया है। परन्तु योजना का नाम पार्ट -2 के बारे मे कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है।

जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने सुनवाई में कहा है कि प्रथम दृष्टया परिवादी के दावे की सत्यता को प्रमाणित करना बताया है। उन्होंने परिवाद मे योजना का नाम पार्ट-2 (आर ईओ मुख्य सड़क से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पीसीसी सड़क निर्माण ) के बिंदु पर प्रथम दृष्टया राशि वसूली एवं संबंधितों पर नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करने का निर्देश जिला पंचायती राज पदाधिकारी को दिया है।साथ ही वरीय पदाधिकारी को वस्तुस्थिति से अवगत कराने को कहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! बिहार-नेपाल सीमा पर भारतीय वाहनों की एंट्री फिर चालू, अब FREE में मिलेगी एंट्री! | ऐसे मिलेगा निःशुल्क पास

Bihar Nepal Border: बिहार-नेपाल सीमा पर ठोरी में भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहनों की एंट्री फिर से शुरू हो गई है। सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल की रोक के बाद स्थानीय विरोध और सांसद के हस्तक#BiharNepalBorder,#ThoriNews,#NepalTourism

Bihar Supaul Darbhanga Highway बड़ी खबर! केंद्र ने दी सुपौल-दरभंगा हाईवे को मंजूरी, 40 KM घटेगी दूरी, Madhubani, सहरसा, मधेपुरा की कनेक्टिविटी में जुड़ेगा...

Bihar National Highway: केंद्र सरकार ने सुपौल से दरभंगा के बीच नए नेशनल हाईवे को मंजूरी दे दी है। इससे 40 किलोमीटर की दूरी कम होगी, कोसी और मिथिलांचल का सीधा संपर्क बनेगा और लाखों लोगो#BiharNews,#NationalHighway,#SupaulDarbhanga

रोहतास में बड़ी वारदात! ड्यूटी से घर लौट रहे सीमेंट फैक्ट्री कर्मी की धारदार हथियार से हत्या

Rohtas Murder: बिहार के रोहतास जिले में एक सीमेंट फैक्ट्री कर्मचारी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। 41 वर्षीय ददन यादव ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे, तभी उन पर हमला ह#RohtasMurder,#BiharCrime,#PoliceInvestigation

बिहार के इस 15 साल के लड़के ने इंग्लैंड को हिलाया! 5 गेंदों में 2 छक्के, 260 का स्ट्राइक रेट, जानिए कौन है ये...

Bihar Cricket: बिहार के 15 वर्षीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 5 गेंदों पर 13 रन बनाकर सबका ध्यान खींचा। समस्तीपुर के इस खिलाड़ी ने दो छक्के लगाकर#BiharCricket,#VaibhavSuryavanshi,#IndiaVsEngland