spot_img

मधुबनी में शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ दरभंगा समेत फुलपरास और हरियाणा से हैं कनेक्शन, तीन शराब तस्कर गिरफ्तार, दारू बरामद

spot_img
- Advertisement -

झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। मद्य निषेध इकाई पटना द्वारा मिली गुप्त सूचना के आधार पर लखनौर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के नेमुआ पोखर बिहारपुर गांव में छापेमारी करते हुए 1700 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक कंटेनर ट्रक, एक पिकअप वैन, दो बाइक एवं तीन मोबाइल के साथ तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब का कोई बड़ा खेप बिहारपुर में उतरने वाला है। गिरफ्तार शराब कारोबारियों में एक वर्तमान में मैवी पंचायत के उप मुखिया भी है।

- Advertisement -

गिरफ्तार शराब तस्कर ने पूछताछ के क्रम में पुलिस को बताया कि हमलोग शराब कारोबार का एक सिंडिकेट चलाते हैं। जिसमें कई लोग शामिल हैं। पुलिस ने मद्य निषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार तीन शराब तस्कर के अलावा 20 अन्य आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

- Advertisement -

गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के बिहारपुर गांव निवासी नागेंद्र प्रसाद यादव का पुत्र अजीत कुमार, चंदेश्वर यादव का पुत्र रमाकांत रमण एवं फुलपरास थाना क्षेत्र के किसनीपट्टी गांव निवासी सियाराम यादव का पुत्र भूपेश कुमार उर्फ विपिन कुमार यादव के रूप में किया गया है।

- Advertisement -

अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी देते हुए एसडीपीओ आशीष आनंद ने बताया कि शराब तस्करी के मामले में तीन कारोबारी के गिरफ्तारी के बाद शराब सिंडिकेट से जुड़े 20 अन्य लोगों के खिलाफ जांच शुरू की गई है।

उन्होंने बताया कि इस काण्ड में फुलपरास घोघरडीहा, दरभंगा एवं हरियाणा के लोग भी शामिल है। उक्त शराब कंटेनर हरियाणा से मंगाया गया था। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में पूरा शराब सिंडिकेशन की कनेक्टिविटी सामने आ चुका है। लखनौर थाना के एसआई मोहम्मद शमीम के आवेदन पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए सभी को न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews