spot_img

पूछ रहा आपसे मधुबनी सदर अस्पताल May I Help U, इसमें मिलेगी मरीजों को हर झंझट से मुक्ति

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
सुविधा:सदर अस्पताल में ‘मे आई हेल्प यू’ डेस्क पर मिलेगी मरीजों को पूरी जानकारी
विभागों और स्वास्थ्यकर्मियों को खोजने से मिलेगा छुटकारा, काउंटर पर ही मिलेगी मदद

- Advertisement -

धुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। सदर अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज और अभिभावकों को ‘मे आई हेल्प यू डेस्क’ केंद्र से सभी तरह की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। जिससे मरीज और उसके अभिभावकों को विभिन्न रोगों से संबंधित विभाग और डॉक्टर की खोज के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

- Advertisement -

इन सब के बारे में एक केंद्र पर जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। सदर अस्पताल के मुख्य प्रवेश गेट के सामने ‘मे आई हेल्प यू’ केंद्र की स्थापना की गई है। वहां पर शनिवार को सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा ने निरीक्षण किया तथा अस्पताल प्रबंधक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

- Advertisement -

जल्द ही केंद्र कार्य भी करने लगेगा। इस केंद्र पर तीन शिफ्टों में कर्मियों को लगाया जाएगा, ताकि दिन या रात किसी भी समय आने वाले मरीज और उसके अभिभावकों को अस्पताल के विभिन्न विभागों के बारे में जानकारी मिल सके। ग्रामीण इलाकों से मरीज और अभिभावक सदर अस्पताल आते हैं। लेकिन उन्हें यह पता नहीं चल पाता है कि किस रोग के डॉक्टर कहां पर मिलते हैं।

सदर अस्पताल इलाज तथा सिविल सर्जन ऑफिस किस कार्य के लिए कहां पर जाना होगा। इसके लिए मरीज और उसके अभिभावकों को एक दूसरे से पूछना पड़ता है। इसमें से कई ऐसे लोग हैं जो विभाग और ऑफिस के बारे में जानकारी नहीं दे पाते हैं। लेकिन मे आई हेल्प यू केंद्र पर जानकार कर्मियों को लगाया जाएगा। इसीलिए वे मरीज और उसके अभिभावकों को पूरी जानकारी दे सकेंगे।

विभिन्न विभागों का ओपीडी कहां है, दवा वितरण काउंटर कहां है , पर्ची काउंटर कहां है।इन सब बातों की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। हॉस्पिटल प्रबंधक अब्दुल माजिद ने बताया कि मे आई हेल्प यू डेस्क पर कार्य करने के लिए कर्मचारियों का रोस्टर तैयार किया जा रहा है।

रोस्टर के अनुसार कर्मचारी कार्य करेंगे। सदर अस्पताल में प्रतिदिन विभिन्न विभाग के ओपीडी में इलाज कराने के लिए 500 से ज्यादा मरीज आते हैं। जबकि इमरजेंसी में भी प्रतिदिन एक सौ से ज्यादा मरीज इलाज कराने के लिए आता है। इतने मरीज और उनके अभिभावकों को काफी सहूलियत होगी। वे हेल्प डेस्क पर जानकारी ले सकेंगे।

इस सम्बंध में सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार झा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक नई पहल की गई है। प्रतिनियुक्त कर्मियों का यह दायित्व होगा कि वे अस्पताल में आने वाले मरीजों की भर्ती सरल तरीके से कर समुचित उपचार करें। में आई हेल्प यू बूथ की मदद से अस्पताल में भर्ती होने की प्रक्रिया को पूर्ण करने में मरीज के परिजनों को किसी प्रकार की जटिलता अथवा असुविधा महसूस नहीं हो।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews