spot_img

मधुबनी के बेनीपट्टी में जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से जगत के वृद्ध की मौत

spot_img
- Advertisement -

फोटो देशज टाइम्स कैप्शन : बेनीपट्टी के जगत में शोकाकुल परिजन

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। स्थानीय थाना क्षेत्र के डिहुलिशेर और जगत गांव बीच स्थित बधार में जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो जाने का मामला सामने आया है़।

- Advertisement -

मृतक की पहचान जगत गांव के हीरा लाल यादव (50) के रूप में की गयी है़। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक शुक्रवार को मवेशी चराने बधार में गए हुए थे। बधार में जेसीबी से गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है़, जिसमें काफी पानी जमा है़। मवेशी चराने के बाद मृतक मवेशी लेकर उसी गड्ढे के पानी में नहाने गए जहां खुद पानी में डूब गए और मवेशी बाहर निकल आया।

- Advertisement -

जब शाम होने के बाद भी मृतक मवेशी लेकर घर नही पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी ना मृतक का और ना ही मवेशी का पता चला। फिर शनिवार की सुबह परिजन उसी स्थान पर खोजबीन करने पहुंचे, जहां मृतक शुक्रवार को मवेशी चरा रहे थे।

खोजबीन के दौरान गड्ढे के पास परिजनों को मृतक की लाठी, धोती और घड़ी मिली, जहां लोगों ने त्वरित गड्ढे के पानी में प्रवेश कर तलाशी शुरू की तो हीरा लाल यादव का शव बरामद हुआ। परिजन आनन -फानन में उन्हें वाहन में लादकर प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र बेनीपट्टी लाये, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, शव घर पहुंचते ही परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे।

घर और गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल था। उधर, स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews