spot_img

दरभंगा के बेनीपुर के सभी न्यायालय भेज रहे सुलह योग्य मुकदमों का चयन करने के लिए पक्षकारों को नोटिस

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी 13 अगस्त को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम अमित आनंद ने स्थानीय पैनल अधिवक्ताओं के साथ बैठक किया।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि सभी न्यायालयों की ओर से सुलह योग्य मुकदमों का चयन कर पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है। अबतक 50 से अधिक सुलहयोग्य मुकदमों का चयन किया जा चुका है और आगे प्रक्रिया जारी है। एसीजेएम श्री आनंद ने कहा कि पक्षकारों को जागरूक किया जाये, उन्हें सुलह समझौते का महत्व समझाया जाए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  नल-जल की खुली पोल! दरभंगा SDO ने मारा छापा, करोड़ों खर्च पर भी पानी गायब

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा यह दायित्व पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों को दिया गया है। उन्होंने कहा कि आपराधिक वाद के अलावा वन विभाग, मापतौल, लेबर एवं विद्युत विभाग संबंधी मुकदमों को भी राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन के लिए चयनित किया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में DM का कड़ा आदेश: 07 जुलाई से पहले सब निपटाओ, लापरवाही बर्दाश्त नहीं!

शमनीय मुकदमों के पक्षकार बिना नोटिस के भी लोक अदालत द्वारा अपने मुकदमे के निपटारे के लिए संबंधित न्यायालय के माध्यम से पहल कर सकते हैं। बैठक में पैनल अधिवक्ता दिवाकर झा, शत्रुघन झा, देवकुमार चौधरी, नवीन कुमार ठाकुर, विनय कुमार झा, विनोद कुमार मिश्र, गजनफर अली खान, राजनाथ यादव आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बाढ़ का कहर! 4 गांवों का संपर्क टूटा, जिंदगी बचाने नाव का सहारा; बच्चों की पढ़ाई भी चौपट

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews