spot_img

बिरौल के डुमरी स्कूल के शिक्षक गुप्तेश्वर झा का निधन, शोक की लहर

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रखंड के मध्य विद्यालय डुमरी में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत व घनश्यामपुर प्रखंड के महतवार गांव निवासी गुप्तेश्वर झा का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से बिरौल शिक्षक संघ शोक में डूब गया।

- Advertisement -
जानकारी के अनुसार शिक्षक गुप्तेश्वर झा रोजाना की तरह शुक्रवार को भी वे अपने गांव से साईकिल चलाकर विद्यालय आये थे। शिक्षण कार्य संपन्न करने के बाद वे साईकिल से घर वापस लौट रहे थे कि अचानक रास्ते में गिर गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी क्लिनिक भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने डीएमसीएच रेफर कर दिया। दरभंगा ले जाने के क्रम में उनकी मृत्यु रास्ते मे हो गई।बिरौल के डुमरी स्कूल के शिक्षक गुप्तेश्वर झा का निधन, शोक की लहर

चिकित्सक के अनुसार गुप्तेश्वर झा की जान गर्मी के चपेट में आने से गई है। भीषण गर्मी मे भी वे साईकिल से लगभग बीस किमी का यात्रा कर प्रतिदिन डुमरी मध्य विद्यालय आते जाते थे। घटना की सूचना मिलते ही शिक्षकगण स्तब्ध रह गए। शनिवार को प्रधानाध्यापक बाबू प्रसाद राउत की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में DM का कड़ा आदेश: 07 जुलाई से पहले सब निपटाओ, लापरवाही बर्दाश्त नहीं!

इसमें सभी छात्र-छात्राएं तथा शिक्षक, शिक्षिकाओं ने उपस्थित हो कर दिवंगत आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। शिक्षक केशव चौधरी,नटवर चौधरी ने उनके पुराने यादों को ताजा करते हुए कहा कि गुप्तेश्वर झा आज हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनके हंसमुख चेहरा और उनके द्वारा बनाए रखने वाले हंसनुमा वातावरण को विद्यालय परिवार हमेशा यादगार बना कर रखेगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में 7 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली! जानें आपके इलाके में कब कटेगी?
फोटो। शिक्षक स्व.गुप्तेश्वर झा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते मध्य वि.डुमरी के शिक्षक, शिक्षिका व अन्य।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews