spot_img

मधुबनी में नेपाली देसी शराब के मधवापुर में खपाने की योजना पर पुलिस ने फेरा पानी, रेकी कर शराब समेत तस्कर को दबोचा

spot_img
- Advertisement -

धवापुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्तचर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर रेकी एवं बैरिकेडिंग कर थाना क्षेत्र के वासुकी चौक से एक टाटा विंगर वैन पर लदे 3600 बोतल शराब के साथ चालक को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

- Advertisement -

गिरफ्तार चालक की पहचान बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के करहरा निवासी मोहन भारती के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष राजकुमार मंडल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि मधवापुर ब्रम्हस्थान के समीप पीछे बगीचा से शराब के वेंडर बलवा गांव निवासी रामप्रबोध यादव शराब की बड़ी खेप ले जाने वाला है। इसके सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए जब वो सरकारी वाहन से सदल बल सूचित स्थल के लिए निकले तो जानकारी मिली कि वैन शराब लेकर निकल चुकी है।

- Advertisement -

उन्होंने तत्काल वासुकी चेकपोस्ट पर बेरियर गिराने का निर्देश पुलिस बल एवं चौकीदारों को देते हुए वहां पहुंचे तो देखा कि बिहारी की तरफ से एक चारपहिया वाहन आ रही है। वासुकी चेक पोस्ट का बेरियर गिरा एवं पुलिस को देख चालक वैन धीमा कर उसे चालू हालत में छोड़कर पुल से नीचे पानी में कूद गया। जिसे, बाद में चौकीदारों एवं पुलिस बलों के द्वारा खदेड़कर पकड़ा गया।

- Advertisement -

चालक के कूदने के बाद यह वैन अनियंत्रित होकर बेरियर को तोड़ते हुए सामने की गुमटी से जाकर टकरायी और रुक गई। जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसके अंदर से 24 बोरा शराब निकला। गिनती करने पर तीन सौ एमएल का 3600 बोतल शराब पाया गया।

पूछताछ में चालक ने बताया कि पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के मुसहरनियां निवासी नागेंद्र यादव हर शाम नेपाल से शराब की खेप उक्त बगीचे में पहुंचवाकर इकट्ठा करता है। जिसे, कुछ स्थानीय लोगों के सहयोग से रेकी कर पुलिस गश्ती दल निकल जाने के बाद बलवा में रामप्रबोध यादव, संतोष यादव एवं रमेश यादव तीनों भाई मिलकर अपने घर तक पहुंचाता है। जिसे, साहरघाट थाना क्षेत्र के पनसलवा निवासी उसके साले रामसर्वेश यादव बेनीपट्टी क्षेत्र में ऊंची कीमत पर खपाता है।

एसएचओ मंडल ने बताया कि चालक के बयान पर उक्त तस्कर सहित नौ लोगों के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत कांड अंकित कर फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकाने पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। जबकि, चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि कुछ मीडियाकर्मी सस्ती लोकप्रियता बढाने के लिए बिना पूछे एंबुलेंस से शराब की तस्करी करने की खबर चला रहे हैं। ऐसे भ्रामक खबरों से मीडिया को परहेज रखनी चाहिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews