वहीं, सरकार के कल्याणकारी नलजल योजना एवं किसानों के खेतों में बिजली से चलने वाले पम्प सेट का सही तरीके से उपयोग नहीं हो रहा है। पंचायतों के घरों में पानी आपूर्ति ठप है, तथा खेतों में धान का बिचड़ा बोने में किसानों को परेशानी हो रही है। इधर 24 घंटे में दस घंटा भी उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिलने से विभाग के प्रति आक्रोश की भावना जग रही है।






भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति चरमरा जाने को लेकर बिरौल विकास युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, ऊर्जा मंत्री, निदेशक बिहार नॉर्थ पॉवर डिस्टीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, जिला पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी तथा सहायक अभियंता बिजली विभाग बिरौल को एक ज्ञापन सौंपा है।
इसमें बिरौल अनुमंडल क्षेत्र में उत्पन्न बिजली संकट को अतिशीघ्र सुचारू रूप से जल्द बहाल कराने का आग्रह किया है। इससे क्षेत्रवासियों का विभाग के प्रति आक्रोश कम हो सके। मोर्चा के अध्यक्ष कौशल बिरौलिया के नेतृत्व ग्यारह सदस्यीय कमेटी रविवार को बिजली ऑफिस बिरौल पहुंच कर सहायक अभियंता के अनुपस्थिति में मांग पत्र उनके कर्मी को सौंपा।








