back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा का बाबाधाम कुशेश्वरस्थान में सावन मेला का भव्य शुभारंभ, पहली सोमवारी के लिए नेपाल तक से पहुंचे भक्त

spot_img
- Advertisement - Advertisement
कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स ब्यूरो। मिथिलांचल के बाबा नगरी कुशेश्वरस्थान में सावन के मेला का शुभारंभ न्यास समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ संजीव कापर एवं डीएसपी मनीष चन्द्र चौधरी के संयुक्त अध्यक्षता में किया गया है।

मेला का पहला सोमवारी को जलाभिषेक को लेकर तैयारी काफी जोर-शोर से किया गया है। जहां मंदिर परिसर के साफ सफाई और लाईटिंग एवं फुलों से सभी मंदिर को सुसज्जित कर मंदिर प्रांगण को भी दुरूस्त कर भव्य रूप दिया गया है। वहीं पहली सोमवारी पर जलाभिषेक को लेकर शिव भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। जहां रविवार शाम से ही काफी दूर दराज से शिव भक्तों का आना शुरू हो गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में Bihar Board Matric Exam की तैयारी पूरी, 63 केंद्रों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने बनाया ये 'चक्रव्यूह'!

शिव भक्तों में ऐसा देखा जा रहा है कि हम बाबा मंदिर में भीड़ होने से पहले जलाभिषेक कर ले। वहीं दुर दराज वाले शिव भक्तों ने रविवार शाम से ही शिव नगरी पहुंचना जारी है आने वाले शिव भक्तों में सहरसा,समस्तीपुर खगड़िया, मधुबनी सहित पड़ोसी देश नेपाल से भी कई भक्त शाम खबर लिखने तक पहुंचे हैं।

- Advertisement -

वहीं शिव भक्तों को जलाभिषेक को लेकर किसी भी तरह का कोई परेशानी ना हो इसको लेकर न्यास समिति और प्रशासन के तरफ से भी काफी तैयारी की गई है। प्रशासन भी काफी उत्सुकता के साथ शिव भक्तों को किसी भी तरह का कोई परेशानी ना हो इसको लेकर कई जगह बैरिकेडिंग और पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल को नियुक्त किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिंहवाड़ा में दशकों पुराने ब्लॉक ऑफिस पर चलेगा बुलडोजर, DM Kaushal Kumar ने दिए आदेश, बनेगा हाईटेक भवन

वहीं भीड़-भाड़ और भगदड़ कि स्थिती को समय रहते टाला जा सकें जिसको लेकर मंदिर प्रांगण को पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में रखा गया है ताकि किसी अनहोनी को तुरंत देखा जा सके और उसे तत्त क्षण सुधार किया जा सके। न्यास समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ संजीव कापर ने बताया कि भीड़ वाले जगह और चोर उच्चको पर प्रशासन की कड़ी निगाहें बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: केवटी में 50 साल पुराना 'दादा' पेड़ गायब! Illegal Tree Cutting पर मचा हड़कंप, PCCF से हुई शिकायत... पढ़िए गुमशुदगी पर हंगामा बरपा!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026: Aaj Ka Panchang और निशिथ काल पूजा का महत्व

Aaj Ka Panchang: फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी की पावन तिथि पर 'महादेव' शिव की आराधना...

आज का राशिफल: 15 फरवरी 2026 – जानिए आपकी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक दिन ग्रहों और नक्षत्रों की चाल...

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 फरवरी 2026 – ग्रहों के शुभ प्रभाव से सफलता की ओर

Weekly Horoscope Weekly Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के गूढ़ रहस्यों को उजागर करता यह साप्ताहिक राशिफल...

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर, तस्वीरें हुईं वायरल

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें