

मधेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड क्षेत्र में इस वर्ष का सबसे पहला कोविड पॉजिटिव एक मरीज मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। मधेपुर पीएचसी पर आरटीपीसीआर जांच में कोविड पॉजिटिव प्रसाद गांव का एक 16 वर्षीय लड़का निकला है।
- Advertisement -
मधेपुर में रैपिड एंटीजन किट से 219 लोगों की कोविड जांच के लिए सैंपल लिया गया। जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव पायी गयी । जबकि 12 लोगों के सैम्पल को आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है।कोविड जांच लैब टेक्नीशियन श्रवण कुमार एवं बलराम कुमार यादव ने किया।
- Advertisement -
पीएचसी प्रभारी डॉ. अफजल अहमद एवं स्वास्थ्य प्रबंधक प्रदीप कुमार ने यह जानकारी दी। पीएचसी प्रभारी और स्वास्थ्य प्रबंधक ने जानकारी दी कि प्रसाद गांव का एक 16 वर्षीय लड़का आरटीपीसीआर जांच में कोविड पॉजिटिव पाया गया है।
- Advertisement -





