spot_img

बिहार में अजब प्रेम की मर्डर वाली कहानी…पहले पड़ोसी राज्य की युवती से प्यार, शादी और फिर हत्या

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर है। यहां, प्यार, इश्क और धोखा की अमर मर्डर वाली प्रेम कहानी सामने आई है जहां, पहले युवक एक लड़की से प्यार करता है, वह भी पड़ोसी राज्य की लड़की से प्यार का रिश्ता जोड़ता है, फिर उसके साथ शादी रचाता है फिर मर्डर का क्रूर खेल खेलता है। जी हां, मामला सीवान से जुड़ा है जहां, प्यार, शादी और फिर हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, युवक ने पहले यूपी (UP) की लड़की से लव मैरिज किया और फिर अपने घर लेकर आया । घरवालों को लड़की पसंद नहीं आई। उसे वे कोसते रहते थे।

- Advertisement -

इसी से परेशान होकर युवक ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। जब वह शव को नदी में फेंकने गया तभी गांववालों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी । मामला सीवान जिले के नौतन थाना के बांका मोड़ तिवारी टोला गांव की है ।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, नौतन थाना क्षेत्र के सेमरिया गाँव के तिवारी के डेरा निवासी विरेंद्र तिवारी का पुत्र राजू तिवारी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव को नहर में फेंक रहा था तभी पकड़ा गया। हत्या की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है । बताते चलें कि उक्त युवक गोरखपुर की एक युवती से प्रेम प्रसंग के बाद दो वर्ष पूर्व में विवाह कर लिया था।

राजू अपने मित्र के साथ मिलकर घटना को अंजाम दे रहा था। तभी ग्रामीणों ने उन्हें देखकर पकड़ लिया और धनौती ओपी पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच राजू का सहयोगी चकमा देकर फरार हो गया । युवती की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के केंट थाना क्षेत्र निवासी भागिरथी पासवान की 24वर्षीय पुत्री सिंधु उर्फ गुड़िया के रुप में की गई है।

वहीं पुलिस हत्यारोपी राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हत्या के बाद से राजू के परिवार के अन्य लोग भी घर से फरार हो गए हैं। धनौती ओपी प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना कोचिंग विवाद: खान सर की गिरफ्तारी पर आज कोर्ट में बड़ा फैसला! पुलिस का चौंकाने वाला दावा, पेश करेगी ‘ डायरी ‘

Bihar Coaching Controversy: पटना के कदमकुआं थाने में दर्ज फायरिंग मामले में आरोपित फैजल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर आज अहम सुनवाई होगी। पुलिस कोर्ट में अपडेटेड केस डायरी पेश करेगी, जिसके#BiharCoachingControversy,#FaisalKhanNews,#PatnaCrime

‘डांस करने गई थीं 2 बहनें’… बेगूसराय के बाद अब पटना शर्मसार! तिलक समारोह में बुलाकर गैंगरेप, 13 पर FIR

Patna Gangrape: पटना में दो डांसर बहनों से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तिलक समारोह के बहाने बुलाकर 13 लोगों ने दरिंदगी की। पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा।#PatnaGangrape,#BiharCrime,#Naubatpur

बिहार में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में 60 KM/h की रफ्तार से आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, रहें सावधान

Bihar Weather: बिहार में मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम बिहार के पूर्वी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में 60 KM/h की#BiharWeather,#IMDAlert,#RainWarning

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident