spot_img

सोमवारी पर मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, बूढ़ी गंडक में डूबने से 2 बच्चों की मौत, तीसरे की तलाश में जुटी NDRF की टीम

spot_img
- Advertisement -

बिहार में सोमवार का दिन हादसों से भरा रहा। सीवान में महादेवधाम में दो भक्तों की भगदड़ में मौत के बाद मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। ताजा मामला सीवान और मुजफ्फरपुर से जुड़ा है जहां, अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

पहली पटना सावन के पहले सोमवार के दिन सीवान के महेंद्रनाथ मंदिर की है, जहां मंदिर में एंट्री के दौरान भीड़ में दबने से दो महिलाओं की मौत हो गई। एक घायल महिला का इलाज चल रहा है। घटना सिसवन थाना क्षेत्र के महेंद्रनाथ मंदिर की है। मृत महिला की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी मुस्ताक चौधरी की पत्नी लीलावती देवी के रूप में हुई है।

- Advertisement -

एक घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसकी पहचान जीरादेई थाना क्षेत्र के पथार गांव निवासी दिलीप बैठा की पत्नी सोहागमति देवी के रूप में हुई है। घायलों में प्रतापपुर निवासी जनक देव भगत की पत्नी शिव कुमारी और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर निवासी दीनानाथ यादव की पत्नी अजोरिया देवी हैं। घायल शिव कुमारी के पति जनक देव भगत ने बताया कि महेन्द्रनाथ मंदिर में सुबह तीन भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान भगदड़ मची, जिस कारण हादसा हुआ।

- Advertisement -

दूसरी घटना मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थानाक्षेत्र के बहादुरपुर गांव में बूढ़ी गंडक नदी में तीन बच्चे डूब गए। इनमें दो का शव बरामद किया गया है। एक बच्चे की तलाश जारी है। तीनों बच्चे नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए, जिससे तीन डूब गए। दो बच्चों के शव को एसडीआरएफ की टीम ने नदी से बाहर निकाल लिया है। तीसरे की खोजबीन जारी है।

मीनापुर पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान राहुल कुमार व शिवम कुमार के रूप में हुई है।लापता बच्चा कांटी के किशुनपुर निवासी बादल कुमार है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन शुरू कर दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews