spot_img

मोतिहारी में एक युवक समेत दो किशोरों की मौत, तीन की मौत से मचा कोहराम, अलग-अलग जगहों से मिली तीनों लाश

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां, विभिन्न हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें एक युवक की मौत हादसे में हुई जबकि दो किशोरों की मौत डूबने से हो गई। बताया जाता है कि भादा नहर में डूबने से दो किशोर की मौत हो गई है। कल शाम से ही दोनों लापता थे। एक का शव दामोवृत्ति तो दूसरे का शव कोटवा से बरामद हुआ है। वहीं, सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हरसिद्धि थाना क्षेत्र के रमपुरवा (ओलहां मेहता टोला) मे एक अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार युवक पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सरिया कचहरी गांव के रहने वाले राजेन्द्र ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र रोहन की मौत हो गई।  वाहन की ठोकर से वह बाइक पर असंतुलित होकर बिजली के खंभे में जा टकराया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वह अपने बहन के ससुराल ओलहां मेहता टोला आया था।

- Advertisement -

हरसिद्धि थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही ठोकर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

वहीं, हरसिद्धि थाना क्षेत्र में ही भादा नहर में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों किशोरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जाता है कि किशोर कल शाम से ही लापता थे। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने एक किशोर के शव को भादा नहर में तैरते देखा, तो दोनों के डूबने का पता चला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के गोताखोर दस्ते की ओर से कई घंटे की खोजबीन के बाद दूसरे किशोर का शव कोटवा के समीप से बरामद हो सका।

जानकारी के मुताबिक भादा पंचायत के झड़वा गांव के रहने वाले नजरूल्लाह खान और सरवर खान कल शाम से ही लापता थे। रातभर दोनों की काफी खोजबीन की गई लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह में ग्रामीणों ने दामोवृति सायफन के पास नजरुल्लाह खान का शव देखा। नजरुल्लाह का शव मिलने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और दुसरे किशोर की भी डुबने से मौत होने के अंदेशा मे तलाश शुरू की गई।मृतकों के परिजनों के अनुसार बीते शाम दोनों शौच के लिए भादा नहर की ओर गए थे। शौच के दौरान नहर में डूबने से उनकी मौत हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सिपाही भर्ती परीक्षा देने वालों को रेलवे की सौगात! दरभंगा, मुजफ्फरपुर, चंपारण समेत 11 जिलों के परीक्षार्थियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर। रेलवे ने मधुबनी, बेतिया और मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है#MuzaffarpurNews,#BiharPoliceExam,#SpecialTrains

Bihar Development News: जिस बिहार का उड़ता था मजाक, उसने गरीबी घटाने में पूरे देश को छोड़ दिया पीछे! 20 साल में 13X बढ़ी...

बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग ने राज्य की विकास यात्रा पर महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में बिहार ने मानव विकास, गरी#BiharDevelopment,#BiharNews,#PovertyReduction

बदल गया Indian Army का Dress Code, लिपस्टिक से लेकर मूंछों की लंबाई तक, जानिए क्या-क्या बदलाव हुए?

भारतीय सेना ने अपनी वर्दी और ग्रूमिंग नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, जिसमें बंद गले की बंडी जैकेट की अनुमति और औपनिवेशिक परंपराओं को खत्म करना शामिल है। जान#IndianArmy,#DressCode,#ArmyRules

Patna Patliputra Railway Violence: पाटलिपुत्र स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, तोड़फोड़ और पथराव के बीच सामने आया...

Patna Student Protest News: पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों के हिंसक प्रदर्शन ने रेलवे संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने आंसू गैस, लाठीचार्ज और हवाई#PatnaNews,#StudentProtest,#BiharViolence