

कुशेश्वरस्थान देशज टाइम्स न्यूज। कुशेश्वरस्थान पश्चिमी प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन में सोमवार को प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई।
- Advertisement -
इसमें उपस्थित उर्वरक विक्रेताओं को सरकार की ओर से निर्धारित किया गया मूल्यों पर किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने को कहा गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने सरकार की ओर से किसानों को मिलने वाली हर सुविधा को ससमय उपलब्ध कराने एवं व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराने की सलाह दिया।
- Advertisement -
किसी भी विक्रेता की ओर से उर्वरक की कालाबाजी करने एवं निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत किसानों से लेने पर वैसे दुकानदार के विरुद्ध वरीय पदाधिकारी से शिकायत करने का निर्णय लिया गया।
- Advertisement -


