दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। इस वक्त दरभंगा के नवगठित नगर परिषद् जाले और नगर पंचायत घनश्यामपुर के वार्डों के गठन के बाद बड़ी अपडेट जिला प्रशासन की ओर से सामने आ रही है। इसमें सूची प्रारूप को प्रकाशित कर दिया गया है। पढ़िए क्या कहा, डीएम राजीव रौशन ने
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला दंडाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन की ओर से कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् जाले एवं नगर पंचायत, घनश्यामपुर तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, जाले एवं घनश्यामपुर को पत्र निर्गत करते हुए कहा है कि नवगठित नगर परिषद्, जाले के वार्ड संख्या 1 से 25 तक एवं नगर पंचायत घनश्यामपुर के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के वार्ड संख्या 1 से 14 तक के (वार्डों) के गठन के पश्चात् वार्डों की सूची के प्रारूप प्रकाशन के लिए विहित प्रपत्र – 06 को संबंधित नगरपालिका के कार्यालय एवं नगर निकाय क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया तथा प्रकाशन की सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।














