spot_img

दरभंगा के बाबाधाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, प्रथम सोमवारी पर शिव के जयघोष से गूंज उठा कुशेश्वरस्थान,

spot_img
- Advertisement -
कुशेश्वरस्थान पूर्वी। मिथिला के प्रसिद्ध एवं मिथिला के देवघर के नाम से प्रचलित शिवनगरी कुशेश्वरस्थान में सावन माह की पहली सोमवारी को शिव भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। प्रशांत कुमार की रिपोर्ट

रात्रि दो बजे से ही हर हर बम बम  तथा जय महादेव के जयघोष से शिवमंदिर सहित आसपास के गांव में भक्तिमय माहौल बन गया। शिव मंदिर में प्रधान पूजा के बाद सुबह दस बजे तक शिव भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा जो देर शाम तक जलाभिषेक का कार्य अनवरत रूप से चलता रहा।

- Advertisement -

सभी मंदिरों को फूल माला एवं इलेक्ट्रॉनिक लड़ियों से इस तरह सजाया गया था कि उसकी रौनक देखते ही बनती थी। दूसरी ओर कोरोना के दो वर्ष बाद हो रही पहली सोमवारी होने के कारण शिवभक्तों में भी काफी उत्साह देखी जा रही थी। वहीं, सोमवारी के मद्देनजर कुशेश्वरस्थान सहित आसपास के सैकड़ों शिवभक्तों गंगा जल के लेकर सिमरिया घाट से कुशेश्वरस्थान सुबह ही पहूंच गए थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा जिप की पहली बैठक में ही मचा बवाल! शिक्षा विभाग और 'गबन' पर सदस्यों का फूटा गुस्सा
बड़े वाहनों के प्रवेश पर सख्त रोक लगाई गई थी| श्रदालुओं को बाबा का जलाभिषेक करने में कोई कठिनाई नहीं हो इसके लिए शिवनगरी से पांच किलोमीटर दूर सतिघाट में वाहन पड़ाव बनाया गया था। शिवनगरी से दो किलोमीटर की दूरी पर यानि दर्शनिया के पास तीन पहिया वाहन का पड़ाव स्थल बनाया गया है वही दो पहिया वाहनों के लिए उच्च विद्यालय के प्रांगण तथा सल्हेस मंदिर के प्रांगण में पार्किंग की व्यवस्था की गई थी।
नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी की ओर से नगर पंचायत कार्यालय के बगल में अस्थायी यात्री विश्राम गृह बनाया गया। साथ ही राजा सल्हेस मंदिर के पास पेयजल की विशेष व्यवस्था किया गया था। साथ ही नगर पंचायत के द्वारा ही दो टाइम विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया। शिव भक्तों के जन सैलाब के बीच पुलिस प्रशासन की व्यवस्था बोनी साबित हुई शिव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने बिना लाईन के ही श्रधालु खड़े होकर अपनी बारी का इन्तजार कर रहे थे जिस कारण अफरा तफरी का माहौल कायम रहा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के बास्केटबॉल खिलाड़ियों का सपना पूरा! राज्य स्तर पर दिखाएंगे दम, जानें कब और कहां होगा मुकाबला?
श्रदालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर कुल पांच जगहों पर बेरिकटिंग किया गया है जिसमें थाना के बगल में, काली मंदिर के पास, असमा डिहवार स्थान, पांरो चौक एवं सतिघाट चौक पर बेरिकटिंग किया गया है बेरिकटिंग वाले जगहों पर दण्डाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  शिक्षा शास्त्री एडमिशन: दरभंगा KSDSU में शुरू नामांकन! 80 छात्रों को मिला मौका, जल्दी करें ये काम

शिवमंदिर सहित सभी चिन्हित जगहों की कुल बीस जगहों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही थी। वही तिलकेश्वर शिवमंदिर, अरथुआ शिवमंदिर, जिमराहा शिवमंदिर तथा सलमगढ़ शिवमंदिर में भी श्रावणी माह की पहली सोमवारी को लेकर विशेष प्रकार की पूजा पाठ की व्यवस्था की गई थी एवं शिव भक्त बड़ी संख्या में मंदिर में जलाभिषेक किया।

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि श्रदालुओं की सुरक्षा हेतु 100 से अधिक पुलिस बल को ड्यूटी पर लगाया गया है साथ ही चोर उच्चको पर विशेष निगरानी के लिए सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। बाबा कुशेश्वर नाथ न्यास समिति के सचिव बिमलचन्द्र खा ने बताया कि लगभग पचहत्तर हजार श्रधालुओ के द्वारा बाबा का जलाभिषेक किया गया है साथ ही देर शाम बाबा का विशेष श्रंगार पूजा किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews