spot_img

मधुबनी के झंझारपुर बाजार से घर लौट रहे दो सगे भाइयों की NH 57 पर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
एक भाई की छह महीने पूर्व हुई थी शादी, कुछ दिन पहले बाहर से आया था गांव
झंझारपुर एनएच 57 के नवटोली कट के पास की घटना
फोटो देशज टाइम्स कैप्शन: झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल में रोते बिलखते मृतक की भाभी

- Advertisement -

झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। सावन की प्रथम सोमवारी को लेकर हर गांव व मोहल्ले में उत्साह का वातावरण छाया रहा। वहीं, सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत ने उत्साह को गम में बदल डाला। घटना भैरवस्थान थाना के नवटोलिया कट के पास की है।

- Advertisement -

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही भैरवस्थान थाना पुलिस पहुंच कर दोनों जख्मियों को झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों की टीम ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक भैरवस्थान थाना के नरूआर गांव कुमैर पोखर गांव निवासी लोचन चौपाल का 30 वर्षीय पुत्र महादेव चौपाल और 26 वर्षीय हरिहर चौपाल बताया जाता है।मधुबनी के झंझारपुर बाजार से घर लौट रहे दो सगे भाइयों की NH 57 पर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

- Advertisement -

दुर्घटना के बावत भैरवस्थान थाना के एसआई मक्केश्वर प्रसाद ने बताया कि मृतक दोनों भाई बाइक से झंझारपुर बाजार से अपने घर वापस लौट रहे थे। नवटोली कट के पास आगे आगे जा रही एक रसोई गैस लदे ट्रक से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक भाई की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि दूसरे भाई की मौत अस्पताल में हो गयी। मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया है।

परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने दोनों सगे देवर की मौत पर रोते बिलखते भाभी लक्ष्मी देवी कहती है – ‘हे भगवान हमरा सबके साथ ऐहन अन्याय कियाक केलहुं, ऐहन दंड कियाक देलौं’। कहते- कहते बेहोश हो जाती है। मृतक की भाभी लक्ष्मी देवी ने बिलखते हुए कहा कि 6 महीने पहले शादी हुई थी और 6 दिन पूर्व ही बाहर से गांव आया था। नई दुल्हन का तो सुहाग ही उजड़ गया। कहते-कहते मूर्छित हो जाती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews