spot_img

दरभंगा में खुलेगा नौकरियों का पिटारा, 21 जुलाई को रामनगर आईटीआई में लगेगा जॉब कैंप

spot_img
- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा मृणाल कुमार चौधरी ने बताया है  श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वाधान में संयुक्त श्रम भवन, रामनगर, लहेरियासराय आईटीआई के निकट अवस्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से विज़न इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सुजुकी मोटर्स, गुजरात के लिए आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक के विभिन्न ट्रेड से उत्तीर्ण अभ्यर्थी के लिए 21 जुलाई 2022 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से 04:00 बजे अपराह्न तक जॉब कैंप का आयोजन किया गया है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैंप में 18 वर्ष से 23 वर्ष तक के इंटर-इंटर समकक्ष (आईटीआई पॉलिटेक्निक) पास सभी प्रकार के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में भारी संकट! इन गलतियों के कारण सैकड़ों किसानों का फार्मर ID नहीं बन पा रहा

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैंप से सफल/उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रतिमा सभी कटौतियाँ सहित 20,100 रुपये दिया जाएगा, इसलिए सभी वांछित अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि उक्त जॉब में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा जिप की पहली बैठक में ही मचा बवाल! शिक्षा विभाग और 'गबन' पर सदस्यों का फूटा गुस्सा

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के Ncs Portal पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।

उन्होंने कहा किअभ्यर्थी अपना शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ बायोडाटा के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बाढ़ का कहर! 4 गांवों का संपर्क टूटा, जिंदगी बचाने नाव का सहारा; बच्चों की पढ़ाई भी चौपट

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews