बिस्फी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। कवि कोकिल विद्यापति द्वारा प्रस्थापित प्रखंड क्षेत्र के भैरवा स्थित उगना महादेव के अंकुरित शिवलिंग पर सावन की पहली सोमवारी को शिवभक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। प्रशासनिक चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच हजारों कांवरियों ने जलाभिषेक किया।
मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन,फुलबाबू यादव, अजय साह सहित कई लोगों ने बताया कि उगना महादेव के प्रति बढती आस्था के कारण पहली सोमवारी को शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। एसडीएम अशोक कुमार मंडल एवं डीएसपी अरुण कुमार सिंह रविवार की देर रात से ही मंदिर परिसर में जमे हुए थे।






सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य नियंत्रण कक्ष में जिले के कई आला अधिकारी मौजूद थे। जबकि कांवरियों की सेवा में प्रखंड प्रमुख रीता कुमारी,कमिटी के अध्यक्ष सुशील यादव के अलावा पूर्व जिला परिषद बबली यादव, अजय साह, मुखिया मो0 कपिल,सरपंच मो. अब्दुल आलम, मो अकरम, मो तमन्ना आदि सामाजिक कार्यकर्ता तत्पर थे।
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल एवं दंडाधिकारी किए गए थे प्रतिनियुक्त
डीडीसी विशाल राज,मुख्यालय डीएसपी प्रभाकर तिवारी, एसडीओ अशोक कुमार मंडल, एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह, फुलपरास एसडीपीओ, झंझारपुर एसडीपीओ, मजिस्ट्रेट बालेन्दु नारायण पांडेय,पुलिस निरीक्षक रंजीत कुमार निराला,सीओ श्रीकांत सिन्हा, बीडीओ मनोज कुमार,सीआई बसंत झा, बिस्फी थानाध्यक्ष राज कुमार राय,औंसी ओपी अध्यक्ष हरिद्वार
शर्मा, साहरघाट थानाध्यक्ष विजय पासवान,एससी एसटी थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार, बेनीपट्टी बीडीओ, मधवापुर बीडीओ, पीएचसी प्रभारी डॉ मेराज अकरम, स्वास्थ्य प्रबंधक मो. रेजाउर रहमान सहित अन्य कई पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर, रमुनियामोर, कोकिला एवं बलहा घाट का दौरा करते हुए दिखे।एसडीएम श्री मंडल ने कहा कि जगह-जगह पुलिस बल एवं दंडाधिकारी तैनात है जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है।








