हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बीते रविवार की शाम जयनगर ट्रेन हादसे में हरलाखी थाना क्षेत्र के हरिणे गांव निवासी सौखी लाल सदा के 23 वर्षीय पुत्र श्रीनारायण सदा की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के स्वजन सहित पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।
स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक आगरा में मजदूरी का काम करता था। करीब 15 दिन पहले आगरा से गांव आया था। रविवार को बिना किसी को बताये जयनगर के लिए निकल गया। जिसकी खोजबीन भी की गयी। स्वजनों को लगा की कमाने के लिए वापस आगरा चला गया होगा।






लेकिन देर शाम घटना की जानकारी प्राप्त हुई कि जयनगर में 2561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी गुड़िया देवी के चेहरे पर खामोशी छायी हुई है। वे अपनी दोनों बच्चों को गोद में लेकर खामोश हो चुकी है। वहीं दादी कुमहिया देवी रो-रोकर बेहोश हो जा रही है।
परिवार के सदस्यों को समझ नहीं आ रहा है कि घटना कैसे हो गई। जानकारी के मुताबिक उधर रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। सोमवार की दोपहर तक स्वजन अंतिम संस्कार के लिए शव की प्रतीक्षा में थे।








