back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

अमूल ने दही, छाछ और लस्सी की कीमत में 5% का किया इजाफा

spot_img
- Advertisement -

पैकेट वाले खाद्य उत्पादों पर 5 फीसदी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगने के बाद अमूल की दही और लस्सी, छाछ महंगी हो गई है। अमूल ब्रांड के दूध उत्पाद बनाने वाली देश की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने मंगलवार से इन उत्पादों की कीमत पांच फीसदी बढ़ा दी है।

- Advertisement -

दही के 200 ग्राम कप की कीमत 20 रुपये के बजाय 21 रुपये हो गए हैं। 400 ग्राम दही के कप की कीमत अब 40 रुपये से बढ़कर 42 रुपये हो गए हैं। अमूल का दही का पैकेट अब 30 रुपये की बजाय 32 रुपये में मिलेगा। वहीं, 1 किलो के दही के पैकेट 4 रुपये तक महंगे हो गए हैं। अब किलो के दही का पैकेट 65 रुपये से बढ़कर 69 रुपये कर दिया गया है। 500 ग्राम का मट्ठा पाउच अब 15 रुपये की जगह 16 रुपये में मिलेगा।

- Advertisement -

वहीं, 170ml का अमूल का लस्सी अब 10 रुपये की जगह 11 रुपये में मिलेगा। हालांकि, 200 ग्राम वाला लस्सी का कप अब भी 15 रुपये में ही मिलेगा। इसका रेट नहीं बढ़ाया गया है। वहीं, अमूल फ्लेवर्ड मिल्क बोतल की अब 20 रुपये की बजाय 22 रुपये में मिलेगा।

- Advertisement -

जीसीएमएमएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) आरएस सोढ़ी ने बताया कि जीएसटी परिषद के पैक्जट खाद्य उत्पादों पर 5 फीसदी जीएसटी लगाने के बाद कंपनी ने भी दही, लस्सी और छाछ की कीमत में पांच फीसदी का इजाफा किया है। सोढ़ी ने कहा कि हम छोटे पैकेट पर बढ़ी कीमतों को खुद वहन करेंगे। लेकिन, कुछ उत्पादों पर जीएसटी बढ़ने से दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कंपनी ने सिर्फ छाछ, दही और लस्सी की कीमत में बढ़ोतरी की है।

अमूल ने मुंबई में 200 ग्राम दही कप का दाम बढ़ाकर 21 रुपये में कर दिया है, जो पहले 20 रुपये में मिलता था। इसी तरह 400 ग्राम दही का कप अब 40 रुपये की बजाय 42 रुपये में मिलेगा। पाउच में मिलने वाला 400 ग्राम का दही भी 30 रुपये की जगह 32 रुपये में मिलेगा।

एक किलोग्राम दही का पैकेट 65 रुपये की जगह अब 69 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा 500 ग्राम छाछ का पैकेट 15 की जगह अब 16 रुपये में मिलेगा, जबकि 170 एमएल की लस्सी अब एक रुपये महंगी हो गई है, लेकिन 200 ग्राम की लस्सी पहले की तरह 15 रुपये में ही मिलेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: गैस सिलेंडर की किल्लत पर बड़ा अपडेट, प्रशासन ने बताया सच, कहा- घबराएं नहीं, घर-घर पहुंचेगा सिलेंडर!

Darbhanga News: अफवाहों के बाजार में जब घबराहट का धुआं उठा, तो जिला प्रशासन...

नए अवतार में आ रही है Maruti Suzuki Fronx, ग्राहकों को मिलेगा जबरदस्त अनुभव!

Maruti Suzuki Fronx: अगर आप एक स्टाइलिश और दमदार एसयूवी खरीदने की सोच रहे...

Startup Outreach Program: मधुबनी के छात्रों को मिला स्टार्टअप का नया मंत्र, अब नौकरी मांगेंगे नहीं, देंगे!

Startup Outreach Program: कलम-दवात की धरती मधुबनी में अब सिर्फ कला नहीं, बल्कि कारोबार...

बच्चों के भविष्य पर भागलपुर में महामंथन, Bhagalpur News में अधिकारियों ने लिया ये बड़ा संकल्प

Bhagalpur News: कल की बुनियाद को आज सहेजना ही सबसे बड़ी चुनौती है, और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें