spot_img

मधुबनी में एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम, मधुमेह पीड़ितों को टीबी होने का खतरा 4 गुणा ज्यादा,

spot_img
- Advertisement -

धुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। अगर मधुमेह यानी डायबिटीज से पीड़ित हैं और तमाम इलाज के बावजूद शुगर कंट्रोल नहीं हो रहा तो टीबी की जांच करवानी चाहिए। क्योंकि मधुमेह से पीड़ित मरीजों में टीबी का खतरा बना रहता है। टीबी और डायबिटीज के कांबिनेशन को देखते हुए सदर अस्पताल सहित सभी पीएचसी व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर टीबी या मधुमेह से पीड़ित मरीजों में दोनों ही बीमारियों की जांच सुनिश्चित की गई है।

- Advertisement -

एसीएमओ डॉ आर के सिंह ने बताया ‘डायबिटीज एक इम्यून डिसऑर्डर है। इसमें शरीर की रोग से लड़ने की क्षमता घट जाने के कारण टीबी, हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों की आशंका कई गुनी हो जाती है। खासकर 30 की उम्र के मरीज, अगर डायबिटिक हैं तो उनमें टीबी की जांच सबसे पहले करानी चाहिए। जिले में एनपीसीडीसीएस (कैंसर, मधुमेह, हृदय रोगों और स्ट्रोक की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम”) कार्यक्रम के अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में एएनएम के माध्यम से लोगों की टीबी स्पूटम संग्रह व डायबिटीज की जांच एवं उपचार निःशुल्क प्रदान की जाती है।

- Advertisement -

डायबिटीज से पीड़ित रोगियों में टीबी के लक्षण जैसे खांसी,बुखार,वजन में कमी , रात में पसीना आना आदि की पहचान पर तुरंत जांच एवं उपचार की व्यवस्था की गई है। डॉ. सिंह ने बताया दुनिया भर में हर तीन में से एक व्यक्ति के शरीर के भीतर टीबी ‘लेटेंट’ यानी अप्रकट रहता है। इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाए तो ट्यूबरकुलोसिस बैक्टीरिया सक्रिय हो जाते हैं। एचआईवी पॉजिटिव और डायबिटीज के मरीजों में इसकी आशंका सबसे ज्यादा होती है। इसके अलावा कुपोषण, अल्कोहल एवं स्मोकिंग से भी टीबी का खतरा बढ़ जाता है।

- Advertisement -

ठीक से इलाज न होने पर खतरा ज्यादा:

सीडीओ डॉ. जी. एम. ठाकुर ने बताया डायबिटीज में शरीर की रोग-प्रतिरोधी क्षमता घट जाने से मरीजों में टीबी की आशंका चौगुनी हो जाती है। खासकर तब यह आशंका बढ़ जाती है जब डायबिटीज मरीज का ठीक ढंग से इलाज नहीं हो पाता है। लिहाजा अस्पतालों में टीबी के लक्षणों की शिकायत लेकर आए मरीजों में ब्लड-शुगर की भी जांच की जा रही है। अस्पतालों में आ रहे मरीजों में कई मामले ऐसे हैं, जिनमें मरीज टीबी के साथ डायबिटीज से भी पीड़ित हैं।

क्या है टीबी(ट्यूबरक्यूलोसिस):

टीबी यानी ट्यूबरक्यूलोसिस बैक्टीरियल संक्रमण है, जो फेफड़े को प्रभावित करता है। यह शरीर के भीतर वर्षो तक छिपा रहता और किसी बीमारी के कारण इम्यून सिस्टम के कमजोर पड़ते ही सक्रिय हो जाता है। स्मोकिंग, अल्कोहल, ड्रग्स, संक्रमित व्यक्ति के साथ निकट संपर्क और कई तरह की बीमारियां जैसे डायबिटीज, एचआई वी और कैंसर, टीबी के लिए रिस्क फैक्टर का काम करती हैं। टीबी पूरी तरह से ठीक हो सकती है अगर सही समय पर जांच हो और इलाज पूरा लिया जाए।

क्या है डायबिटीज:

डायबिटीज दो तरह का होता है- टाइप वन एवं टाइप टू। टाइप वन डायबिटीज ऑटो-इम्यून बीमारी है जो किसी भी उम्र में हो सकती है। वहीं, टाइप टू जेनेटिक बीमारी है जो मुख्यत: बड़ी उम्र में देखी जाती है। इसके लक्षण : बहुत प्यास एवं भूख लगना, थकान, दृष्टि में धुंधलापन, पैरों में सिहरन, वजन एकाएक कम होना एवं जल्दी-जल्दी पेशाब लगना, लो एवं हाई ब्लड-शुगर में लक्षण अलग-अलग होते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews