spot_img

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.शशिनाथ झा गिरफ्तार, आज पटना कोर्ट में होंगे उपस्थित

spot_img
- Advertisement -

संजय कुमार राय, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो दरभंगा। न्यायालय के आदेश के आलोक में एसएसपी अवकाश कुमार के निर्देश पर विवि थाना की पुलिस ने कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.शशिनाथ झा को बुधवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें पुलिस आज गुरुवार 21 जुलाई को पटना उच्च न्यायालय में सदेह उपस्थित कराएगी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शशि नाथ झा को बुधवार को देर शाम विवि थाना की पुलिस अपने साथ पटना लेकर रवाना हो गयी। जानकारी के अनुसार पटना उच्च न्यायालय में चल रहे एक मामले में उपस्थित कराने को लेकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

कोर्ट ने कुलपति को हाजिर कराने को लेकर डीजीपी को आदेशित किया था। डीजीपी ने दरभंगा एसएसपी को आदेश अग्रसित किया, मामला सर्वजीत संस्कृत उपशास्त्री कॉलेज लहटा से जुड़ा बताया जा रहा है। लक्ष्मी देवी नाम की महिला, पारिवारिक पेंशन चालू कराने को लेकर विश्वविद्यालय के खिलाफ उच्च न्यायालय में मामला दायर की हुई है। मामले की सुनवाई के दौरान विवि का पक्ष नहीं रखे जाने से नाराज जस्टिस मोहित साह की कोर्ट ने बीस जुलाई को हाजिर होने का आदेश डीजीपी को दिया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के बास्केटबॉल खिलाड़ियों का सपना पूरा! राज्य स्तर पर दिखाएंगे दम, जानें कब और कहां होगा मुकाबला?

इसके बाद दरभंगा एसएसपी को जैसे ही आदेश मिला वैसे ही यूनिवेर्सिटी थाना की पुलिस थाना प्रभारी सत्य प्रकाश दल बल के साथ कुलपति आवास पहुंचे और फिर गेट खुलवा कर कुलपति को अपने साथ लेकर पटना रवाना हो गई, जहां आज गुरुवार को 10.30 में कोर्ट में हाजिर होकर फिर इस मामले की सुनवाई में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में DM का कड़ा आदेश: 07 जुलाई से पहले सब निपटाओ, लापरवाही बर्दाश्त नहीं!

वहीं, गेट पर उपस्थित गार्ड ने बताया कि बड़ी संख्या में पुलिस आयी थी। कुलपति को अपने साथ ले गई है। एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि इस मामले में न्यायालय का आदेश था इस कारण विधि सम्मत कार्रवाई हुई है। पढ़िए पूरी खबर

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शशिनाथ झा को बीती देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। दरभंगा में ही विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। पटना हाईकोर्ट में सशरीर हाजिर नहीं होने के कारण कोर्ट के आदेश पर विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने कुलपति को उनके आवास से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत 'सिक्की कला' देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर, मुजफ्फरपुर को देगा वैश्विक मंच !

अपनी गिरफ्तारी के बाद वीसी डॉ. शशिनाथ झा ने बताया कि लहटा कॉलेज के अवकाशप्राप्त कर्मचारी के पेंशन भुगतान मामले में उन्हें हाइकोर्ट में उपस्थित होना था। किसी कारणों से वह उपस्थित नहीं हो सके, इस कारण यह कार्रवाई हुई है। आज वह हाईकोर्ट में सदेह उपस्थित होंगे।

इस मामले में पूछे जाने पर एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि कुलपति को 20 जुलाई को हाईकोर्ट में सदेह उपस्थित होना था लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ जमानतीय वारंट जारी कर दिया था। दरभंगा पुलिस को 21 जुलाई को कोर्ट में सदेह उपस्थित कराने का आदेश जारी किया। इसके बाद कुलपति को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। अब उनकी पेशी कोर्ट में कराई जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews