spot_img

मधुबनी जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों से अब आम लोगों की होगी जनसहभागिता

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
लोगों को आंगनवाड़ी केंद्रों पर मिलने वाली योजनाओं के लाभ के बारे में दी गयी जानकारी
सामाजिक अंकेक्षण में विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा
फोटो देशज टाइम्स कैप्शन: राजनगर के एक आंगनवाड़ी केंद्र पर सामाजिक अंकेक्षण के दौरान डीपीओ व अन्य

- Advertisement -

धुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में सामान्य लोगों की जनसहभागिता सुनिश्चित करने एवं इन केंद्रों के कार्यों को सामान्य लोगों के साथ पारदर्शिता लाने के लिए जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

इसको लेकर समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) ने राजनगर प्रखंड के महिनाथपुर गांव के केंद्र संख्या 66 व 67 का निरीक्षण किया तथा उपस्थित लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.बातया जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पूर्व से ही सामाजिक अंकेक्षण की तैयारी पूरी करने के लिए निर्देशित किया गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani में साइबर बुलिंग की हद! सरकारी नंबर से अश्लील मैसेज? छात्रा ने छोड़ा स्कूल, एडिटेड फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल...पढ़िए

आंगनबाड़ी केंद्रों के सामाजिक अंकेक्षण में पोषक क्षेत्र के लोगों द्वारा जानकारी ली गई कि उनके क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र पर सरकार द्वारा संचालित योजना का कितना लाभ मिल रहा है। अंकेक्षण के बाद सम्बंधित रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जाएगी।मधुबनी जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों से अब आम लोगों की होगी जनसहभागिता

स्थानीय लोगों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलने वाली योजनाओं के लाभ के बारे में दी गयी जानकारी :

आईसीडीएस की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) शोभा सिन्हा ने बताया कि विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामाजिक अंकेक्षण कराने की तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई थी। इसके लिए जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैयारी पूरी करने हेतु सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) को आदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी बनेगा मछली पालन का प्रमुख केंद्र, करेगा जयंती रोहू और अमृत कतला का हाई लेबल प्रोडक्शन! पढ़िए - मत्स्य अधिकारी अंजनि ने क्या बताया - मछली पालन से अब होगी बंपर कमाई, जानें कैसे?

सरकार द्वारा निर्देश के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों का सामाजिक अंकेक्षण स्थानीय केंद्र अथवा उसके नजदीक किसी सार्वजनिक स्थल पर कराने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान उस केंद्र पर गठित सामाजिक अंकेक्षण समिति के सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहने का निर्देश दिया गया। सामाजिक अंकेक्षण समिति में पंचायत के विकास मित्र, पंचायत सचिव एवं सम्बंधित केंद्र के चयनित दो लाभार्थी सदस्य शामिल होते हैं।

इसके अलावा अंकेक्षण के दौरान पोषक क्षेत्र के सभी लाभार्थी भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के जिला समन्वयक अंजनी कुमार झा ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामाजिक अंकेक्षण के कार्य के दौरान सभी स्थानीय लोगों को सम्बंधित पदाधिकारियों के द्वारा आंगनबाड़ी स्तर पर चल रही सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई । इसके साथ ही सम्बंधित क्षेत्र की महिला पर्यवेक्षिका को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर गतिविधियों की निगरानी करने का निर्देश दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani में साइबर बुलिंग की हद! सरकारी नंबर से अश्लील मैसेज? छात्रा ने छोड़ा स्कूल, एडिटेड फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल...पढ़िए

सामाजिक अंकेक्षण में विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा :

पोषण अभियान के जिला समन्वयक स्मित प्रतीक सिन्हा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र संचालन में अनियमितता, बच्चों की उपस्थिति, माह में कम से कम 25 दिनों तक लाभार्थियों को पूरक पोषाहार, टीएचआर आपूर्ति, बच्चों का टीकाकरण एवं पोषक स्थिति, कुपोषित एवं

अति कुपोषित बच्चों, स्कूल पूर्व शिक्षा की क्रियाशीलता, बाल कुपोषण मुक्त बिहार से सम्बंधित सामग्रियों की उपलब्धतामधुबनी जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों से अब आम लोगों की होगी जनसहभागिता एवं उनका उपयोग, आंगनबाड़ी केंद्र पर स्थापित नियमों के आलोक में उपलब्ध सुविधाओं आदि की समीक्षा की गई । इसके अलावा अंकेक्षण समिति द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर आधारभूत संरचना, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, खेलने की जगह, स्कूल पूर्व शिक्षा किट्स, खाना बनाने एवं खाने हेतु बर्तन आदि की भी जांच की गई ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब नहीं होगी राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा से बिजली कटौती! बिहार सरकार के इस फैसले से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है तैयारी

Bihar Electricity: बिहार सरकार ने पटना के ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्यशाला को राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा बनाने का फैसला किया है। इस कदम से बिजली वितरण नेटवर्क मजबूत होगा और उपभोक्ताओं#BiharElectricity,#PatnaNews,#PowerSupply

बांका में खौफनाक डबल Muder! अमरपुर में अपराधियों का दुस्साहस, दो युवकों की हत्या |घात लगाए बैठे थे हमलावर, बाइक सवारों को भूना

Banka Double Murder: बिहार के बांका में अपराधियों ने दो युवकों गुंजन सिंह और सिट्टू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। शराब पीकर लौटते समय हुए इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में दहशत फैल ग#BankaNews,#DoubleMurder,#AmarpurCrime

प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान: बांकीपुर से लड़ेंगे चुनाव, ‘सम्राट चौधरी पर जनमत संग्रह’ – PK का सीधा हमला

Prashant Kishor Bankipur: जन सुराज ने प्रशांत किशोर को बांकीपुर उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है। प्रशांत किशोर ने इसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की 6 महीने की सरकार पर 'जनमत संग्रह' बता#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics

दरभंगा में बड़ा साइबर हमला! रिटायर्ड रेलकर्मी की जिंदगी भर की कमाई उड़ाई, पेंशन A/c से 4.96 लाख…कई ट्रांजेक्शन?

Darbhanga Cyber Crime: दरभंगा में एक सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके पेंशन खाते से 4 लाख 96 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस जांच में जुटी है और पीड़ित ने कार्रव#DarbhangaNews,#CyberFraud,#BiharCrime