spot_img

सुपौल में मवेशी घर में सोए किसान की गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

सुपौल (निर्मली) से बड़ी खबर आ रही है। यहां, अपराध का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ रहा है। ताजा मामला एक किसान की हत्या से जुड़ा है। जहां जिले में त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लतौना उत्तर पंचायत के वार्ड चार में किसान साठ वर्षीय जगदीश यादव की सोए अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

- Advertisement -

घटना बुधवार देर रात की है। जहां अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी परिजनों को उस वक्त हुई जब गुरुवार की अहले सुबह पुत्र अपने पिता को जगाने गया तो देखा कि गोली मार कर उनकी हत्या कर दी गई है। उनके रोने व चिल्लाने पर आस पड़ोस की लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

- Advertisement -

परिजनों के मुताबिक, रात करीब दस बजे परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। जगदीश यादव भी गोहाल घर में अकेले सोने चले गए। करीब ग्यारह-बारह बजे रात के बीच अचानक आवाज आई। पारिवारिक लोगों को लगा कि बिजली तार की आवाज है।

- Advertisement -

जब करीब साढ़े चार बजे गोहाल में पशु को देखने गए तो देखा कि उक्त घर में गए तो हत्या हो चुकी थी। शरीर खून से लथपथ है। दरअसल उन्हें सिर में एक गोली लगी और घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि हत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। इस घटना से गांव में दहशत व्याप्त है। परिजनों भी किसी से दुश्मनी की बात से इंकार कर रहे हैं।

इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह घटना की छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि जगदीश यादव घर से सटे आंगन स्थित गोहाल में अकेले सोये हुए थे। पुलिस मृतक किसान की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है।

साथ ही सभी बिंदुओं पर घटना की जांच पड़ताल कर रही है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गणपति ठाकुर भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर स्वजन और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

एसडीपीओ गणपति ठाकुर ने बताया कि सोये अवस्था मे बुजुर्ग की गोलीमार हत्या की गई हैं। अनुंसधान अभी जारी है। परिजन किसी पर भी शक नही कर रहे है। आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब नहीं होगी राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा से बिजली कटौती! बिहार सरकार के इस फैसले से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है तैयारी

Bihar Electricity: बिहार सरकार ने पटना के ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्यशाला को राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा बनाने का फैसला किया है। इस कदम से बिजली वितरण नेटवर्क मजबूत होगा और उपभोक्ताओं#BiharElectricity,#PatnaNews,#PowerSupply

बांका में खौफनाक डबल Muder! अमरपुर में अपराधियों का दुस्साहस, दो युवकों की हत्या |घात लगाए बैठे थे हमलावर, बाइक सवारों को भूना

Banka Double Murder: बिहार के बांका में अपराधियों ने दो युवकों गुंजन सिंह और सिट्टू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। शराब पीकर लौटते समय हुए इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में दहशत फैल ग#BankaNews,#DoubleMurder,#AmarpurCrime

प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान: बांकीपुर से लड़ेंगे चुनाव, ‘सम्राट चौधरी पर जनमत संग्रह’ – PK का सीधा हमला

Prashant Kishor Bankipur: जन सुराज ने प्रशांत किशोर को बांकीपुर उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है। प्रशांत किशोर ने इसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की 6 महीने की सरकार पर 'जनमत संग्रह' बता#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics

दरभंगा में बड़ा साइबर हमला! रिटायर्ड रेलकर्मी की जिंदगी भर की कमाई उड़ाई, पेंशन A/c से 4.96 लाख…कई ट्रांजेक्शन?

Darbhanga Cyber Crime: दरभंगा में एक सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके पेंशन खाते से 4 लाख 96 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस जांच में जुटी है और पीड़ित ने कार्रव#DarbhangaNews,#CyberFraud,#BiharCrime