spot_img

दरभंगा CM Science College में निबंध प्रतियोगिता, कौशिकी ने मारी बाजी, खेल में हर्षित ने दिखाया दम, बने अव्वल

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा CM Science College में निबंध प्रतियोगिता, कौशिकी ने मारी बाजी, खेल में हर्षित ने दिखाया दम, बने अव्वल रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। व्यक्तित्व विकास में अभिव्यक्ति की क्षमता काफी महत्वपूर्ण होती है और निबंध लेखन से यह गुण अधिक निखरता है। यह बात सीएम साइंस कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. दिलीप कुमार चौधरी ने गुरुवार को महाविद्यालय के कामेश्वर भवन में आयोजित निबंध प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कही।

- Advertisement -

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में आयोजित हो रही विभिन्न प्रतियोगिताओं के तहत गुरुवार को निबंध लेखन एवं खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. युगेश्वर साह एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश प्रसाद साह के संयुक्त संयोजन में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कुल 36 छात्र-छात्राओं ने अपनी सहभागिता दी।

- Advertisement -

तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल की ओर से तैयार की गई मेधा सूची के आधार पर स्नातक प्रथम खंड की कौशिकी कुमारी को प्रथम, स्नातक तृतीय खंड के गुड्डू अंशुमान को द्वितीय तथा स्नातक तृतीय खंड की साक्षी कुमारी शर्मा, बारहवीं कक्षा के सुशांत मिश्र, स्नातक तृतीय खंड की आफरीन नाज एवं स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर के कुमार सुयश तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से चुने गये। निर्णायक के रूप में मैथिली विभाग के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र कुमार झा, भौतिकी विभाग के डॉ. सुजीत कुमार चौधरी एवं अंग्रेजी विभाग की डाॅ. आर्यिका पाॅल की उल्लेखनीय भूमिका रही।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा वालों ध्यान दें! सोमवार सुबह 3 घंटे बत्ती गुल, इन इलाकों में रहेगा असर

दरभंगा CM Science College में निबंध प्रतियोगिता, कौशिकी ने मारी बाजी, खेल में हर्षित ने दिखाया दम, बने अव्वलटेबल टेनिस प्रतियोगिता में कुल 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें कृष्णा, प्रशांत, दीपक कुमार पांडे व हर्षित सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब रहे। अंतिम रूप से स्नातक तृतीय खंड के दीपक कुमार पांडे को विजेता एवं स्नातक प्रथम खंड के हर्षित कुमार को उपविजेता घोषित किया गया। शतरंज प्रतियोगिता में कुल 24 प्रतिभागियों ने भाग लिया।दरभंगा CM Science College में निबंध प्रतियोगिता, कौशिकी ने मारी बाजी, खेल में हर्षित ने दिखाया दम, बने अव्वल जिसमें हर्षित कुमार, विश्वजीत कुमार, तरुण एवं पवन कुमार सेमी फाइनल राउंड तक पहुंचने में कामयाब रहे। अंतिम परिणाम के अनुसार स्नातक प्रथम खंड के हर्षित कुमार विजेता एवं स्नातक प्रथम खंड के विश्वजीत कुमार को उपविजेता घोषित किया गया। खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में महाविद्यालय के खेल पदाधिकारी डॉ. खालिद अलवर, सह प्रभारी डॉ. पूजा अग्रहरि एवं कुमार राजर्षि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शुक्रवार को मैथिली में विज्ञान आधारित स्क्रिप्ट लेखन प्रतियोगिता आयोजित होंगी।

यह भी पढ़ें:  'सपने गांव से भी उड़ान भरते हैं...' दरभंगा के आदित्य राज आनंद बने ISRO Scientist, कॉर्पोरेट छोड़ चुनी देश सेवा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब नहीं होगी राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा से बिजली कटौती! बिहार सरकार के इस फैसले से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है तैयारी

Bihar Electricity: बिहार सरकार ने पटना के ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्यशाला को राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा बनाने का फैसला किया है। इस कदम से बिजली वितरण नेटवर्क मजबूत होगा और उपभोक्ताओं#BiharElectricity,#PatnaNews,#PowerSupply

बांका में खौफनाक डबल Muder! अमरपुर में अपराधियों का दुस्साहस, दो युवकों की हत्या |घात लगाए बैठे थे हमलावर, बाइक सवारों को भूना

Banka Double Murder: बिहार के बांका में अपराधियों ने दो युवकों गुंजन सिंह और सिट्टू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। शराब पीकर लौटते समय हुए इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में दहशत फैल ग#BankaNews,#DoubleMurder,#AmarpurCrime

प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान: बांकीपुर से लड़ेंगे चुनाव, ‘सम्राट चौधरी पर जनमत संग्रह’ – PK का सीधा हमला

Prashant Kishor Bankipur: जन सुराज ने प्रशांत किशोर को बांकीपुर उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है। प्रशांत किशोर ने इसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की 6 महीने की सरकार पर 'जनमत संग्रह' बता#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics

दरभंगा में बड़ा साइबर हमला! रिटायर्ड रेलकर्मी की जिंदगी भर की कमाई उड़ाई, पेंशन A/c से 4.96 लाख…कई ट्रांजेक्शन?

Darbhanga Cyber Crime: दरभंगा में एक सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके पेंशन खाते से 4 लाख 96 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस जांच में जुटी है और पीड़ित ने कार्रव#DarbhangaNews,#CyberFraud,#BiharCrime