spot_img

मधुबनी से बड़ी खबर, PFI के गुर्गों की तलाश में बाबूबरही पहुंची एनआईए और एटीएस की टीमें

spot_img
- Advertisement -

धुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। पीएफआई से जुड़े मामले को लेकर एनआईए व एटीएस ने विभिन्न थाने के पुलिस बल के सहयोग से बुधवार को बाबूबरही प्रखंड के छौरही गांव में दस्तक दिया। हालांकि इस दौरान इन्हें कुछ हाथ नहीं लगी।

- Advertisement -

इस बात को लेकर स्थानीय थाना पुलिस कुछ भी बताने से इंकार करती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनआईए व एटीएस को यह जानकारी थी कि इस कांड से जुड़े लदनिया थाना क्षेत्र के डलोखर गांव निवासी मोहम्मद नईम छौरही में रुका है। इधर ग्रामीणों की मानें तो कुछ अजनबी युवकों को बुधवार को वार्ड 10 में देखा गया था। किंतु पुलिस की भनक लगते ही सभी भागने में सफल रहे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी बनेगा मछली पालन का प्रमुख केंद्र, करेगा जयंती रोहू और अमृत कतला का हाई लेबल प्रोडक्शन! पढ़िए - मत्स्य अधिकारी अंजनि ने क्या बताया - मछली पालन से अब होगी बंपर कमाई, जानें कैसे?

भारत- नेपाल सीमा से सटा होने वाला मधुबनी जिला फिर एक बार पीएफआई को लेकर सुर्खियों में है। बताते चलें कि पूर्व में यहां मुंबई में हुए ट्रेन में सीरियल बम ब्लास्ट मामले में बासोपट्टी थाना क्षेत्र से मो. कमाल की गिरफ्तारी हो चुकी है। उसके बाद से लगातार कई आतंकवादी गतिविधियों को लेकर देश के कई राज्यों की एटीएस, एनआईए व पुलिस की टीम के द्वारा दबिश दी जा चुकी है। वहीं अब जिले के बाबूबरही प्रखंड के छौरही के वार्ड 7, 8 एवं 10 में एनआईए व एटीएस को सक्रिय देख एक बार फिर इस जिले में आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के कारण देश और दुनिया में एक बार फिर मधुबनी सुर्खियों में है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani में साइबर बुलिंग की हद! सरकारी नंबर से अश्लील मैसेज? छात्रा ने छोड़ा स्कूल, एडिटेड फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल...पढ़िए

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब नहीं होगी राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा से बिजली कटौती! बिहार सरकार के इस फैसले से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है तैयारी

Bihar Electricity: बिहार सरकार ने पटना के ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्यशाला को राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा बनाने का फैसला किया है। इस कदम से बिजली वितरण नेटवर्क मजबूत होगा और उपभोक्ताओं#BiharElectricity,#PatnaNews,#PowerSupply

बांका में खौफनाक डबल Muder! अमरपुर में अपराधियों का दुस्साहस, दो युवकों की हत्या |घात लगाए बैठे थे हमलावर, बाइक सवारों को भूना

Banka Double Murder: बिहार के बांका में अपराधियों ने दो युवकों गुंजन सिंह और सिट्टू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। शराब पीकर लौटते समय हुए इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में दहशत फैल ग#BankaNews,#DoubleMurder,#AmarpurCrime

प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान: बांकीपुर से लड़ेंगे चुनाव, ‘सम्राट चौधरी पर जनमत संग्रह’ – PK का सीधा हमला

Prashant Kishor Bankipur: जन सुराज ने प्रशांत किशोर को बांकीपुर उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है। प्रशांत किशोर ने इसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की 6 महीने की सरकार पर 'जनमत संग्रह' बता#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics

दरभंगा में बड़ा साइबर हमला! रिटायर्ड रेलकर्मी की जिंदगी भर की कमाई उड़ाई, पेंशन A/c से 4.96 लाख…कई ट्रांजेक्शन?

Darbhanga Cyber Crime: दरभंगा में एक सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके पेंशन खाते से 4 लाख 96 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस जांच में जुटी है और पीड़ित ने कार्रव#DarbhangaNews,#CyberFraud,#BiharCrime