मधेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के बिसनपुर गांव से दक्षिण सतारटोली के निकट बरमुंडा धार भुतही बलान नदी में बुधवार देर शाम डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान घोघरडीहा थाना क्षेत्र के रजुआही गांव निवासी 40 वर्षीय सीताराम सदाय के रूप में की गई है।
घटना की सूचना पाते ही थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर भेज दिया। मामले में मृतक के भाई दिलीप सदाय ने मधेपुर थाने में यूडी केस दर्ज कराई है।






प्राप्त सूचना के अनुसार, मृतक सीताराम सदाय राजमिस्त्री का काम करता था। बुधवार को वह काम के लिए ही बिसनपुर गांव आया था। परिजनों की ओर से थाने में दिए गए आवेदन में आशंका व्यक्त की गई है कि। मृतक शाम में शौच के लिए भुतही बलान नदी के बरमुंडा धार सतारटोली के निकट गया।
जहां शौच के दौरान ही उसका पैर फिसलकर गहरे पानी में चला गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर गुरुवार को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।








