spot_img

मधुबनी में राजस्व वसूली में शिथिलता बरतने वाले अंचलाधिकारियों और कर्मियों पर अब सीधी कार्रवाई

spot_img
- Advertisement -

धुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में डीएम अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला राजस्व समन्वय समिति एवं आंतरिक संसाधन की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई।

- Advertisement -

डीएम ने दाखिल खारिज, जमाबंदी, सैरात बंदोबस्ती, जल जीवन हरियाली, अतिक्रमणवाद पर की गई कार्रवाई, लोक शिकायतवाद का निपटारा, अभियान बसेरा, ऑपरेशन दखल देहानी, न्यायपालीय वादों, सेवांत लाभ, आरटीपीएस आदि की विस्तृत समीक्षा किया। उन्होंने दाखिल खारिज की समीक्षा के क्रम में ऑनलाइन दाखिल-खारिज के लंबित शत प्रतिशत मामलों को निष्पादित करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

एवं राजस्व वसूली में शिथिलता बरतने वाले अंचलाधिकारियों एवं कर्मियों पर जबाबदेही तय कर करवाई की जाएगी।सभी सीओ नियमित रूप से हल्का का निरीक्षण करे।उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को बुधवार को होने वाले पंचायत स्तरीय कैंप के प्रति सजगता दिखा जाने की बात कही।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani में साइबर बुलिंग की हद! सरकारी नंबर से अश्लील मैसेज? छात्रा ने छोड़ा स्कूल, एडिटेड फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल...पढ़िए

उन्होंने कहा कि इन कैंपों के आयोजन के बाद संबंधित पंचायत में सकरात्मक परिवर्तन दृष्टिगोचर होनी चाहिए। वहाँ स्वयं स्थल पर मौजूद हैं तो आपकी हर संभव कोशिश प्राप्त सभी परिवादों के ऑन स्पॉट निष्पादन की भी होनी चाहिए। जिला प्रशासन का लक्ष्य लोक सेवाओं को बेहतर तरीके से लागू करने का है और इसी दिशा में यह प्रयास जारी है।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी बनेगा मछली पालन का प्रमुख केंद्र, करेगा जयंती रोहू और अमृत कतला का हाई लेबल प्रोडक्शन! पढ़िए - मत्स्य अधिकारी अंजनि ने क्या बताया - मछली पालन से अब होगी बंपर कमाई, जानें कैसे?

उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट किया कि अंचल कार्यालयों में अत्यधिक मामले पेंडिंग रहते हैं, क्यों न माना जाए कि इसे जान बूझकर पेंडिंग रखा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यालय कार्य संस्कृति में सुधार लाये एवं लंबित मामलों को ससमय निपटाया जाए।

यह भी पढ़ें:  Madhubani में साइबर बुलिंग की हद! सरकारी नंबर से अश्लील मैसेज? छात्रा ने छोड़ा स्कूल, एडिटेड फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल...पढ़िए

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया जाना है। जहां आंगनवाड़ी केंद्र नहीं हैं, उन पंचायतों इनका निर्माण होना है। महादलित टोलों में सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाना है, साथ ही सभी पंचायतों में खेल की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए खेल के मैदान विकसित किए जाने हैं। ऐसे में, पंचायत स्तर पर उपलब्ध भूमि का चयन कर जिला को प्रतिवेदित किया जाए।

बैठक में अपर समाहर्ता अवधेश राम, प्रभारी जिला विधि शाखा विकास कुमार, प्रभारी जिला विकास शाखा आरती कुमारी, प्रभारी जिला स्थापना शाखा वंदना कुमारी सहित जिले के सभी अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब नहीं होगी राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा से बिजली कटौती! बिहार सरकार के इस फैसले से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है तैयारी

Bihar Electricity: बिहार सरकार ने पटना के ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्यशाला को राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा बनाने का फैसला किया है। इस कदम से बिजली वितरण नेटवर्क मजबूत होगा और उपभोक्ताओं#BiharElectricity,#PatnaNews,#PowerSupply

बांका में खौफनाक डबल Muder! अमरपुर में अपराधियों का दुस्साहस, दो युवकों की हत्या |घात लगाए बैठे थे हमलावर, बाइक सवारों को भूना

Banka Double Murder: बिहार के बांका में अपराधियों ने दो युवकों गुंजन सिंह और सिट्टू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। शराब पीकर लौटते समय हुए इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में दहशत फैल ग#BankaNews,#DoubleMurder,#AmarpurCrime

प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान: बांकीपुर से लड़ेंगे चुनाव, ‘सम्राट चौधरी पर जनमत संग्रह’ – PK का सीधा हमला

Prashant Kishor Bankipur: जन सुराज ने प्रशांत किशोर को बांकीपुर उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है। प्रशांत किशोर ने इसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की 6 महीने की सरकार पर 'जनमत संग्रह' बता#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics

दरभंगा में बड़ा साइबर हमला! रिटायर्ड रेलकर्मी की जिंदगी भर की कमाई उड़ाई, पेंशन A/c से 4.96 लाख…कई ट्रांजेक्शन?

Darbhanga Cyber Crime: दरभंगा में एक सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके पेंशन खाते से 4 लाख 96 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस जांच में जुटी है और पीड़ित ने कार्रव#DarbhangaNews,#CyberFraud,#BiharCrime