संजय कुमार राय, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो दरभंगा। इन दिनों फर्जी पुलिस बनने का शौक कुछ लोगों पर चढ़ गया है। कहीं फर्जी सिपाही पकड़े जाते हैं तो कहीं फर्जी डीएसपी।
लेकिन गुनाह कोई भी हो ज्यादा दिन चलता नहीं आखिरकार असली पुलिस के हत्थे चढ़ ही जाते हैं। दरभंगा जिला के कोतवाली ओपी की पुलिस ने ठगी के एक मामले में फर्जी पुलिस को गिरफ्तार किया है।






वह नाग मंदिर मिश्र टोला का रहने वाला सूर्य देव राय है। ओपी प्रभारी अमरनाथ प्रसाद ने बताया कि आरोपी पुलिस डिपार्टमेंट के टेक्निकल सेल का फर्जी आईडी कार्ड बनाए हुए था। उस कार्ड को गला में लटका कर शौक से चलता था। फर्जी कार्ड के सहारे रास्ते में सड़क किनारे छोटे-मोटे दुकानदारों को धमकाता और 25 से 50 रुपए वसूली करता था। उसके पास से वसूली का करीब छह सौ रुपया पुलिस ने जब्त किया है।पुलिस का कहना है कि इसके कई और भी दोस्त है जो गलत रूप से कई काम करते है उन्होंने कहा कि इस बाबत भी पूछताछ की जां रही है।
इसी तरह गांधी मैदान पटना की पुलिस ने एक फर्जी डीएसपी को पकड़ा है। वह मधुबनी जिले के अंधरामठ थाना अंतर्गत जरोली गांव का रहने वाला है, खुद का नाम विजय कुमार भारतीय बता रहा है। बुधवार की रात करीब दस बजे फर्जी डीएसपी साहब ऑटो रिक्शा वाले से किराए को लेकर भीड़ गए। फिर क्या था, देखते ही देखते वहां असली पुलिस पहुंच गई। पूछताछ के क्रम में वो फंस गए। उन्होंने नकली कार्ड दिखाया।
पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने लायी। जब पूछताछ और हुई तो उनका असली चेहरा सबके सामने आ गया !स्थानीय थाना पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जब्त किए गए सामानों में वर्दी, स्टार, नेम प्लेट, बेल्ट, स्टांप, मुहर आदि है।








