spot_img

सैकड़ों महिला समूह से लाखों की ठगी कर कंपनी फरार, विरोध में आक्रोशित लोगों का सड़क जाम, जमकर हंगामा

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां, एक फर्जी कंपनी ने हजारों महिलाओं से लोन देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर फरार होने का मामला सामने आया है। इस धोखाघड़ी के बाद पीडित सैंकड़ों महिलाओं ने मोतिहारी के रघुनाथपुर में आगजनी कर मोतिहारी-अरेराज सड़क को जाम कर जमकर हंगामा किया।

- Advertisement -

इस कारण इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि जिला के ग्रामीण इलाकों में कमल फीनकैप प्राईवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने महिलाओं के समूह बनाकर लोन देने के नाम ठगी को अंजाम दिया गया है। उक्त कंपनी राजस्थान की बताई जा रही है।

- Advertisement -

उक्त कंपनी के कर्मियों ने महिलाओं के बैंक खाता में कल शाम तक प्रति सदस्य 72 हजार रुपये भेजने का भरोसा दिया था। लेकिन निर्धारित समय सीमा के अन्दर खाता में रुपये नहीं आया तो महिलाएं कमल फीनकैप के कार्यालय में पहुंची लेकिन कम्पनी के कार्यालय में ताला लटका मिला।

- Advertisement -

पीड़ितो ने बताया कि कमल फीनकैप प्राईवेट लिमिटेड के कर्मी गांव में घुमकर महिलाओं को लोन दिलाने के लिए समूह बनाया। एक समूह में 15 महिलाओं को शामिल किया और प्रति सदस्य 3250 रुपये की वसूली की गयी।इतना ही नही ऋण के लिए आवश्यक कागजातों में महिलाओं और उनके पति के आधार कार्ड भी कंपनी ने जमा कराया। उन आधार कार्डों का इस्तेमाल कर कम्पनी ने लोगों के बैंक खातों में रखे रुपये भी निकाल कर फरार हो गया है।

जिसके बाद महिलाओं के होश उड़ गये। पीड़ित महिलाओं ने इस धोखाघड़ी की शिकायत रघुनाथपुर थाना से किया।लेकिन पुलिस उक्त शिकायत पर सुनवाई नहीं करने से आक्रोशित महिलाओं ने मोतिहारी-अरेराज सड़क को जाम कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर कारवाई करने भरोसा देकर महिलाओ को शांत कराने में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सिपाही भर्ती परीक्षा देने वालों को रेलवे की सौगात! दरभंगा, मुजफ्फरपुर, चंपारण समेत 11 जिलों के परीक्षार्थियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर। रेलवे ने मधुबनी, बेतिया और मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है#MuzaffarpurNews,#BiharPoliceExam,#SpecialTrains

Bihar Development News: जिस बिहार का उड़ता था मजाक, उसने गरीबी घटाने में पूरे देश को छोड़ दिया पीछे! 20 साल में 13X बढ़ी...

बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग ने राज्य की विकास यात्रा पर महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में बिहार ने मानव विकास, गरी#BiharDevelopment,#BiharNews,#PovertyReduction

बदल गया Indian Army का Dress Code, लिपस्टिक से लेकर मूंछों की लंबाई तक, जानिए क्या-क्या बदलाव हुए?

भारतीय सेना ने अपनी वर्दी और ग्रूमिंग नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, जिसमें बंद गले की बंडी जैकेट की अनुमति और औपनिवेशिक परंपराओं को खत्म करना शामिल है। जान#IndianArmy,#DressCode,#ArmyRules

Patna Patliputra Railway Violence: पाटलिपुत्र स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, तोड़फोड़ और पथराव के बीच सामने आया...

Patna Student Protest News: पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों के हिंसक प्रदर्शन ने रेलवे संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने आंसू गैस, लाठीचार्ज और हवाई#PatnaNews,#StudentProtest,#BiharViolence