spot_img

ताड़ी खाना में जमकर अपराधियों ने मचाया तांडव, युवक को मारी गोली, शरीर पर फेंके बर्त्तन

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां बीती देर रात एक ताड़ी खाने में जमकर अपराधियों ने तांडव मचाया। बेखौफ अपराधियों ने एक युवक महमदपुर निवासी रामेश्वर साह का पुत्र मिट्ठू साह को बीच ताड़ी खाने में गोली मार दी।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक मामला पुराने विवाद का है। हद यह कि अपराधियों ने गोली मारने के बाद युवक मिटठू के शरीर पर ताड़ी रखा बर्तन उड़ेल दिया। इससे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

परिजनों का कहना है कि सात-आठ साल पहले पोखरिया निवासी गौतम कुमार के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इसमें मिट्ठू ने उसके घर में आग लगा दी थी। थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद स्थानीय स्तर पर पंचायती की गई तथा पंचायती में दो लाख रुपये जुर्माना का फैसला सुनाया गया था। इसके बाद मिट्ठू साह ने जुर्माना की राशि गौतम को दे दिया, इसके बाद भी दोनों के बीच तनाव कम नहीं हुआ था।

- Advertisement -

परिजनों को आशंका है कि उसी विवाद को लेकर गोली मारी गई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है तथा गोली से घायल युवक के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है। कुछ लोगों का कहना है कि जिला मुख्यालय में महमदपुर, विशनपुर, पोखरिया और खातोपुर मोहल्ले में दर्जनों जगह ताड़ीखाना चल रहा है। जहां कि ताड़ी की आड़ में शराब सहित नशा के तमाम प्रतिबंधित सामानों की खरीद-बिक्री हो रही है और इसी खरीद-बिक्री के चक्कर में गोलीबारी की घटना हुई है।

स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल युवक को जिला मुख्यालय के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर के समीप की है, घायल युवक महमदपुर निवासी रामेश्वर साह का पुत्र मिट्ठू साह है। परिजनों ने बताया कि रात में मिट्ठू साह अपने घर के बगल में एक ताड़ीखाना गया था, जहां अपराधियों ने उसके जबड़ा में गोली मार दी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब नहीं होगी राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा से बिजली कटौती! बिहार सरकार के इस फैसले से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है तैयारी

Bihar Electricity: बिहार सरकार ने पटना के ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्यशाला को राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा बनाने का फैसला किया है। इस कदम से बिजली वितरण नेटवर्क मजबूत होगा और उपभोक्ताओं#BiharElectricity,#PatnaNews,#PowerSupply

बांका में खौफनाक डबल Muder! अमरपुर में अपराधियों का दुस्साहस, दो युवकों की हत्या |घात लगाए बैठे थे हमलावर, बाइक सवारों को भूना

Banka Double Murder: बिहार के बांका में अपराधियों ने दो युवकों गुंजन सिंह और सिट्टू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। शराब पीकर लौटते समय हुए इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में दहशत फैल ग#BankaNews,#DoubleMurder,#AmarpurCrime

प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान: बांकीपुर से लड़ेंगे चुनाव, ‘सम्राट चौधरी पर जनमत संग्रह’ – PK का सीधा हमला

Prashant Kishor Bankipur: जन सुराज ने प्रशांत किशोर को बांकीपुर उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है। प्रशांत किशोर ने इसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की 6 महीने की सरकार पर 'जनमत संग्रह' बता#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics

दरभंगा में बड़ा साइबर हमला! रिटायर्ड रेलकर्मी की जिंदगी भर की कमाई उड़ाई, पेंशन A/c से 4.96 लाख…कई ट्रांजेक्शन?

Darbhanga Cyber Crime: दरभंगा में एक सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके पेंशन खाते से 4 लाख 96 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस जांच में जुटी है और पीड़ित ने कार्रव#DarbhangaNews,#CyberFraud,#BiharCrime